-

Jim Corbett National Park: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड में है। कॉर्बेट नेशनल पार्क दिल्ली से आप कभी भी घूमने जा सकते हैं। यह वनस्पतियों और जीवों का भंडार है। यहां आप बंगाल टाइगर, चित्तीदार हिरण, सुनहरे सियार, हाथी और अधिक पशु प्रजातियों को देख सकते हैं। (P.C. uttarakhandtourism.gov)
-
Jaipur: जयपुर राजस्थान का प्रसिद्ध गुलाबी शहर है। यहां आप पारंपरिक कपड़े, संगमरमर की नक्काशी, मिट्टी के बर्तन, हस्तशिल्प, चूड़ियाँ, जूतियाँ, आभूषण और कीमती पत्थरों को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां दाल बाटी चूरमा, मिर्ची बड़ा, मेवा कचौरी और बेसन के गट्टे सहित स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। यहां आमेर किला, चोखी ढाणी, सिटी पैलेस, हवा महल और जयगढ़ किला है जिसे आप देखेने जा सकते हैं। (P.C. tourism.rajasthan.gov.in)
-
Manali: मनाली भारत के उत्तरी हिमाचल प्रदेश राज्य में एक शहर है। ब्यास नदी पर स्थित, यह सोलांग घाटी में स्कीइंग और पार्वती घाटी में ट्रैकिंग के लिए प्रवेश द्वार है। यह पीर पंजाल पहाड़ों में पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग और पर्वतारोहण के लिए एक जंपिंग-ऑफ पॉइंट भी है। (P.C. himachaltourism.gov.in)
-
Mussoorie: मसूरी उत्तराखंड के देहरादून जिले में आने वाला एक शहर है। मये एक हिल स्टेशन। यह राज्य की राजधानी देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर और दिल्ली से 290 किलोमीटर पर है। यह हिल स्टेशन गढ़वाल हिमालय श्रृंखला की तलहटी में है और यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है जैसे लाल टिब्बा, कंपनी गार्डन, भट्ठा फॉल्स और गन हिल। (P.C. uttarakhandtourism.gov)
-
Lansdowne: लैंसडाउन उत्तराखंड में एक हिल स्टेशन है। इसकी स्थापना ब्रिटिश राज के तहत एक सैन्य छावनी के रूप में की गई थी, और गढ़वाली संग्रहालय और कई प्रकार के पार्क है। यहां लोग टिप इन टॉप प्वाइंट और कैफे में घूमते हैं। (P.C. himachaltourism.gov.in)
-
Shimla: शिमला हिमालय की तलहटी में स्थित एक खूबसूरत शहर है। एक समय यह ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी, यह नैरो-गेज कालका-शिमला रेलवे का टर्मिनस बना हुआ है, जहां लोग आज भी घूमने आते हैं। यहां आप मॉल रोड पर घूम सकते हैं। (P.C. himachaltourism.gov.in)
-
Agra: अंत में कुछ नहीं तो आप आगरा घूमकर आ सकते हैं। यहां ताजमहल है जहां आप घूमकर आ सकते हैं। तो अब 3 दिन की छुट्टी हो तो बिना भूले तुरंत इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर लें। (P.C. uptourism.gov)