-
गोल नाभि: समुद्र शास्त्र के मुताबिक गोल नाभि वाली महिलाएं 'लविंग नेचर' यानी कि प्रेमी प्रकृति की होती हैं। इस आकार की नाभि वाली ज्यादातर महिलाएं सुंदर, सौम्य और समझदार होती है और उनका जीवन सुख से बीतता है।
-
उथली नाभि: जिन महिलाओं की नाभि उथली हुई है, उनके लिए थोड़ी चिंता की बात है। ऐसे आकार की नाभि वालों को कमजोर,नकारात्मक और चिड़चिड़े स्वभाव वाला बताया गया है। पुरुषों की ऐसी नाभि होती है तो अकसर आलसी पाए जाते हैं, जो काम समय पर पूरा नहीं करते हैं। समतल नाभि वाले पुरुष बुद्धिमान और साफ बोलने वाले बताए गए हैं।
गहरी नाभि: इस आकार की नाभि वाली महिलाएं सरल स्वभाव वाली मानी जाती हैं। ये जज्बाती भी होती हैं। वहीं पुरुषों की बात करें तो ऐसी आकार वाले लोग भाग्यशाली, बुद्धिमान, दयालु और मैनेजमेंट की क्षमता रखने वाले होते हैं। लेकिन उन्हें सफलता काफी संघर्ष के बाद मिलती है। ऊपर की ओर नाभि: इसे 'आदर्श नाभि' कहा जाता है। ऐसी नाभि वाली महिलाएं खुशदिल और हंसमुख स्वभान की होती हैं। वे ऊर्जावान और लोगों से मिलना-जुलना पसंद करने वाली होती हैं। ऐसे ही लक्षण पुरुषों के मामले में भी बताए गए हैं। -
उभरी और बढ़ी हुई नाभि: इस नाभि वाली महिलाएं लाइम लाइट में रहना पसंद करती हैं, जिसकी वजह से कई बार दूसरे लोग इनका फायदा भी उठा लेते हैं। ऐसी महिलाएं जिद्दी किस्म की भी बताई जाती हैं। पुरुषों के बारे में भी ऐसे ही लक्षणों को बताया गया है।
-
अण्डाकार (ओवल) नाभि: इस आकार की नाभि वाली महिलाएं और पुरुष सोच-विचार करने वाले बताई जाते हैं। लेकिन कई बार इन्हें ज्यादा सोचने का खामियाजा अच्छे मौकों को हाथ गंवाकर उठाना पड़ता है।
-
नीचे की ओर नाभि: इस नाभि वाली महिलाएं अकसर काम को बीच में छोड़ देती हैं। इन पर थकान जल्द हावी हो जाती है। पुरुषों के मामले में उन्हें ज्यादा पुत्री रत्नों की प्राप्ति होती है, लेकिन पहली बेटी के जन्म के साथ ही उनकी किस्मत चमकने लगती है।
-
वृत्ताकार या गोल चक्र: इस तरह की नाभि वाली महिलाओं को कभी धन की कमी नहीं होती है। परिवार और दोस्तों से इनके अच्छे संबंध रहते हैं। ये आशावादी प्रकृति की होती हैं। पुरुषों के मामले में भी ऐसे स्वभाव के ऐसे ही लक्षण बताए जाते हैं।
-
चौड़ी या व्यापक नाभि: ऐसी महिलाएं जागरुक तो होती ही हैं, साथ ही शकी मिजाज की भी होती हैं।
-
ऊपर से नीचे आती दो भागों में बंटी नाभि: ऐसी नाभि वाली महिलाएं स्वस्थ रहती हैं और उन्हें धन की कमी नहीं होती है। ऐसी महिलाएं पारिवारिक होती हैं।
