-
धीरे-धीरे सर्दी के मौसम ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। सर्दियां आते ही कई चीजें का सेवन बढ़ जाता है जिसमें से एक है गुड़ जिसका सेवन ठंड के मौसम में खूब किया जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं। साथ ही इसमें नेचुरल शुगर भी पाया जाता है। (Photo: Freepik) भुना हुआ अमरूद खा सकते हैं या नहीं, कौन-कौन से मिलते हैं फायदे
-
सर्दियों में भारतीय गुड़ की चाय, मिठाइयों, करी, ड्रिंक्स और अन्य कई चीजों में इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस मौसम में गुड़ के सेवन से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं: (Photo: Freepik)
-
सर्दियों में गुड़ क्यों खाना चाहिए?
सर्दियों में शरीर को ठंड से लड़ने के लिए पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है। गुड़ का तासीर गर्म होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और ठंड में ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे
शरीर को मिलती है गर्माहट
आयुर्वेद में गुड़ का बेहद ही खास महत्व है। आयुर्वेद इसे गर्माहट देने वाला भोजन माना जाता है। सर्दियों में यह शरीर का तापमान बढ़ाकर ठंड से बचाने में मदद करता है। (Photo: Freepik) बच्चे की हाईट बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीके, माता-पिता अपनाएं ये आसान टिप्स -
रक्त संचार
गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई और जरूरी खनिज पाए जाते हैं जो ठंड के मौसम में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और मांसपेशियों की कार्यक्षमता को बेहतर ढंग से बनाए रखने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
इम्यूनिटी बढ़ाता है
गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ठंड के मौसम में इसके सेवन से सर्दी-खांसी और फ्लू से बचा जा सकता है। (Photo: Freepik) -
पाचन
ठंड के मौसम में पाचन धीमा हो जाता है। ऐसे में गुड़ पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है। यह कब्ज और अपच जैसी कई अन्य पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
प्राकृतिक मिठास
गुड़ में प्राकृतिक मिठास होता है जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने या कम होने नहीं देता है। ऐसे में चीनी की जगह गुड़ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। (Photo: Pexels) आम बादाम से कितना अलग है पहाड़ी बादाम, क्या-क्या मिलते हैं लाभ और खाने का सही समय
