-
मुंह से बदबू आना ओरल हाइजीन में लापरवाही का कारण हो सकता है। कई बार इसके चलते शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि किस विटामिन की कमी से मुंह से बदबू आती है। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik) आयुर्वेद के अनुसार सिर में कौन सा तेल लगाना चाहिए?
-
शरीर में जब विटामिन बी 12 की जब कमी होती है तो मुंह से दुर्गंध आने लगती है। यह विटामिन रक्त निर्माण, तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ शरीर के कई अन्य अंगों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। (Photo: Freepik)
-
विटामिन बी-12 की कमी होने पर सिर्फ मुंह से बदबू नहीं आती बल्कि कई और शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। (Photo: Freepik)
-
इसके साथ ही विटामिन सी, विटामिन ए और जिंक की कमी से भी मुंह से दुर्गंध आती है। इन विटामिन की कमी के चलते मुंह का सूखना, मसूड़ों में सूजन और मुंह के टिशूज कमजोर होने लगते हैं जिससे बदबू आने लगती है। (Photo: Freepik) सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए आयुर्वेद अपनाता है ये चार तरीके, घने और चमकदार भी बनते है
-
युर्वेद के अनुसार आम की गुठली के सेवन से शरीर में विटामिन बी 12 की समस्या दूर हो सकती है। इसका पाउडर बनाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
दूध, दही और पनीर
दूध, दही और पनीर में अच्छी मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है जिसके सेवन से इसकी कमी दूर हो सकती है। (Photo: Freepik) -
अंडा
जिन लोगों को विटामिन बी 12 की कमी है उन्हें अंडे के सेवन की सलाह दी जाती है। अंडे के सफेद भाग में अच्छी मात्रा में ये विटामिन पाई जाती है। (Photo: Freepik) -
मछली
ट्राउट, ट्यूना, साइडाइन और सालमन मछलियों के सेवन से विटामिन बी 12 की समस्या दूर हो सकती है। (Photo: Freepik) -
बादाम
बादाम में विटामिन बी 12 के अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। (Photo: Freepik) -
इन फूड्स का करें सेवन
इसके अलावा सेब, केला, टमाटर, टोफू, मशहूम और स्प्राउट्स में भी विटामिन बी 12 अच्छी मात्रा में पाई जाती है। (Photo: Unsplash) मुंह से आती है बदबू? अपनाएं ये देसी नुस्खे
