-
सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने से लेकर खानपान का खास ध्यान रखते हैं। इस मौसम में कुछ ड्राई फ्रूट्स हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। (Photo: Freepik)
-
बादाम: हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और विटामिन ई से भरपूर बादाम शरीर की गर्म बनाए रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik)
-
अखरोट: सर्दियों के मौसम में अखरोट का सेवन भी लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड से अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पूरे स्वास्थ्य के साथ ही शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik)
-
काजू: ठंड से बचने के लिए काजू का भी सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर काजू ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के साथ ही शरीर की गर्मी बनाए रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik) सर्दियों में गुड़ को किन चीजों के साथ खाना चाहिए, जानें फायदे
-
पिस्ता: सर्दियों में पिस्ता का भी सेवन शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के साथ ही शरीर को गर्मी प्रदान करता है। (Photo: Pexels)
-
खजूर: नेचुरल स्वीटनर खजूर के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है साथ ही ये बॉडी को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। (Photo: Pexels)
-
अंजीर: इस मौसम में ठंड से बचने के लिए अंजीर का सेवन भी लाभकारी बताया गया है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते अंजीर बॉडी को गर्म रखने के साथ ही पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। (Photo: Freepik)
-
किशमिश: आयरन और पोटेशियम से भरपूर किशमिश ब्लड सर्कुलेशन को सही ढंग से काम करने में मदद करता है और साथ ही ये बॉडी को भी गर्म रखता है। (Photo: Freepik)
-
सूखी खुबानी: विटामिन ए और सी से भरपूर सूखी खुबानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। (Photo: Freepik) सर्दियों में अब विटामिन डी की कमी की टेंशन खत्म, रोज सुबह खा लें ये 7 ड्राई फ्रूट्स