-
कोई भी होटल या फिर रिजॉर्ट हो वह बिना स्विमिंग पूल के अधूरा सा लगता है। लेकिन अब चलन में वाइल्ड स्विमिंग यानी ग्रेट बाथ ज्यादा है। लगातार इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है खासकर जेन-जी के बीच यह काफी पॉपुलर है। (Photo: Pexels) शहर के शोर शराबे से ऊब गए हैं, तो आंखों को सुकून देंगी लद्दाख की ये आठ खूबसूरत जगहें
-
दरअसल, ग्रेट बाथ की शुरुआत सिंधु घाटी सभ्यता ने मोहनजोदड़ो में बनाया था जो इस आधुनिक युग में काफी पॉपुलर है। अब लोगों को पूल से ज्यादा मजा नेचर के करीब जाकर तैरने में आ रहा है। (Photo: Pexels)
-
पिछले कुछ समय से ऐसी जगहों पर लोगों की भीड़ ज्यादा बढ़ती जा रही है जहां स्विमिंग के लिए सेफ और नेचुरल सोर्स मौजूद हो। (Photo: Pexels)
-
एशिया से लेकर यूरोप तक के लग्जरी होटलों में मेहमानों को प्राकृतिक पानी जैसे कि नदियां, झीलें, या समुद्र में तैराकी का अनुभव दिया जा रहा है। यह वाइल्ड स्विमिंग है जो एक स्थायी वेलनेस ट्रेंड बन कर उभरा है। (Photo: Pexels) मानसून में पार्टनर संग चले जाएं यहां घूमने, नजारा देख पत्नी के दिल में आपके लिए बढ़ जाएगा और भी प्यार
-
वाइल्ड स्विमिंग क्या है?
वाइल्ड स्विमिंग का मतलब है प्राकृतिक वॉटर सोर्स में तैरना जैसे नदियां, झील और समुद्र। इसके फायदे भी काफी है। (Photo: Pexels) -
इसे शारीरिक और मानसिक दोनों के लिए फायदेमंद बताया जाता है। रोग प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ती है, चिंता कम होती है, मांसपेशियों को आराम मिलता है, और मन को शांति मिलती है। इसके साथ ही पानी में उतरते ही नेचर से सीधा कनेक्शन मिलता है। काफी लोग इसे थकान, माइंड क्लटर और दुख से बाहर आने का जरिया भी मानते हैं। (Photo: Pexels)
-
लग्जरी होटलों में स्विमिंग पूल की जगह लोग ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां शहर के शोर-शराबे से प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिता सके। भारत में वेलनेस टूरिज्म का मार्केट पहले से ही काफी बड़ा है और आने वाले कुछ सालों में इसके और भी अधिक बढ़ने की उम्मीद है। (Photo: Pexels) सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट हैं दुनिया के ये 10 खूबसूरत शहर, कहां-कहां घूमने गए हैं आप?
-
वाइल्ड स्विमिंग के लिए मशहूर हैं ये जगहें
लॉसिंज आइसलैंड, क्रोएशिया
क्रोएशिया का लॉसिंज आइलैंड वाइल्ड स्विमिंग के लिए काफी मशहूर है। यहां पर विला से निकलकर लोग सीधे फिरोजी रंग के पानी में लांग लगा सकते हैं। माहौल भी काफी शांत रहता है। यह जगह पेड़ों से घिरा है। (Photo: Pexels) -
केप वेलिगामा, श्रीलंका
श्रीलंका का केप वेलिगामा भी वाइल्ड स्विमिंग के लिए काफी मशहूर है। यह समुद्र के किनारे एक शांत तैरने की जगह और एक अलग बीच है। (Photo: Pexels) -
सिक्स सेंसिस इबिजा, स्पेन
स्पेन के इस जगह पर लोग वाइल्ड स्विमिंग के साथ ही अंडरवॉटर फोटोशूट का भी मजा लेते हैं। साथ ही मरीन लाइफ कंजर्वेशन का भी अनुभव करते हैं। (Photo: Pexels) -
काउमासी झील, स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड में स्थित यह एक झील है जहां गर्मियों में खूब भीड़ रहती है। यहां लोग झील के किनारे लेटकर सनबाथ भी खूब लेते हैं। (Photo: Pexels) -
लेक एंसी, फ्रांस
फ्रांस के इस नेचुरल स्विमिंग झील में सर्दियों के मौसम में लोग बर्फीले पानी में तैरते हुए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते हैं। (Photo: Pexels) -
इसकी तरह दुनिया में कई और जगहें हैं जो वाइल्ड स्विमिंग के लिए मशहूर है। धीरे-धीरे यह चलन भारत में भी बढ़ता जा रहा है। (Photo: Pexels) नाइटलाइफ के लिए मशहूर हैं दुनिया के 10 शहर, किस-किस का सुना है आपने नाम?