-
आलिया भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें एटेंशन डिफिसीट हाइपएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) नाम की बीमारी थी। ये बीमारी उन्हें बचपन से ही थी लेकिन इसका पता उन्हें कुछ समय पहले चला है जिसका उन्होंने हाल ही में इलाज करवाया है। (Photo: Alia Bhatt/Insta)
-
आलिया भट्ट ने अपने एक बयान में बताया कि उनके दोस्त बचपन में जब उनके साथ होते थे तब अक्सर उन्हें टोका करते थे कि उनका ध्यान किधर है। वो अक्सर खोई रहती थी और जिस चीज के बारे में चर्चा होती थी उसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता होता था। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण क्या-क्या है? (Photo: Alia Bhatt/Insta)
-
ADHD एक न्यूरोलॉजिकल विकार है जो बच्चों में ज्यादा पाया जाता है। हालांकि, ये बड़ों में भी हो सकता है। इसमें ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। यह नसों से संबंधित विकार है। (Photo: Freepik)
-
ADHD के लक्षण
छोटी छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान देना और बिना वजह गुस्सा आना इसके लक्षणों में से एक है। (Photo: Freepik) -
भूलने की समस्या, बातचीत के बीच में ज्यादा बोलना या टोकना। किसी बात पर तुरंत रिएक्शन नहीं देना। (Photo: Freepik)
-
ADHD होने पर व्यक्ति खुद के बारे में नेगेटिव सोचने लगता है। (Photo: Freepik)
-
ये डिसऑर्डर होने पर व्यक्ति का मैनेजमेंट स्किल्स बिगड़ जाता है। कोई सामान रखकर भूल जाना, कमरे या चीजों को सही से नहीं रख पाना भी इसके लक्षणों में से एक है। (Photo: Freepik)
-
इसमें फिजिकल हेल्थ के साथ ही मरीज अपने खानपान पर भी सही तरह से ध्यान नहीं दे पाता है। (Photo: Freepik)
-
मूड का स्विंग होना, बेचैनी होना और आसपास क्या हो रहा इससे बेखबर रहना भी इसके लक्षणों में से एक है। (Photo: Freepik)
