-
वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया में 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन हर देश में इसे मनाने का तरीका अलग और अनोखा होता है। भारत में जहां कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स, चॉकलेट और फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं, वहीं दुनिया के कई देशों में इस दिन को अलग-अलग परंपराओं के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। कुछ जगहों पर यह दिन प्यार का प्रतीक होता है, तो कहीं इसे बड़े सामूहिक आयोजनों के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे कैसे मनाया जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
फ्रांस
फ्रांस को दुनिया का सबसे रोमांटिक देश माना जाता है और यहां वैलेंटाइन डे काफी खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन एक परंपरा के तहत लड़के और लड़कियों को जोड़ा बनाया जाता है, लेकिन अगर लड़के को अपनी जोड़ी पसंद नहीं आती, तो वह किसी और लड़की को भी अपना पार्टनर चुन सकता है। वहीं, जिन महिलाओं को साथी नहीं मिलता, वे आग में अपने संभावित पार्टनर की तस्वीर जलाकर इस दिन को सेलिब्रेट करती हैं। (Photo Source: Pexels) -
इटली
इटली में वैलेंटाइन डे को स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग खूबसूरत गार्डन में इकट्ठा होते हैं, म्यूजिक सुनते हैं और जश्न मनाते हैं। एक दिलचस्प मान्यता यह भी है कि अगर कोई लड़की सुबह उठते ही जिस पहले लड़के को देखेगी, वही उसका होने वाला पति होगा! (Photo Source: Pexels) -
इंग्लैंड
इंग्लैंड में वैलेंटाइन डे खासतौर पर लड़कियों के लिए रोमांचक होता है। यहां लड़कियां अपने तकिए के नीचे पांच तेज पत्ते रखकर सोती हैं ताकि सपने में उन्हें अपना जीवनसाथी और सच्चा प्यार दिखे। माना जाता है कि इससे उनकी शादी का भविष्य भी तय होता है। (Photo Source: Pexels) -
साउथ कोरिया
साउथ कोरिया में वैलेंटाइन डे का जश्न पूरे फरवरी से मार्च तक चलता है। 14 फरवरी को लड़कियां अपने पार्टनर को चॉकलेट और गिफ्ट्स देती हैं, और फिर 14 मार्च को ‘व्हाइट डे’ मनाया जाता है, जब लड़के अपनी पार्टनर को रिटर्न गिफ्ट देते हैं। (Photo Source: Pexels) -
ब्राजील
ब्राजील में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को नहीं बल्कि 12 जून को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट, फूल और अन्य खास गिफ्ट देकर प्यार का इजहार करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका में वैलेंटाइन डे के दिन लड़कियां अपने प्रेमी का नाम अपनी स्लीव (आस्तीन) पर टांक लेती हैं। यह एक पुरानी परंपरा है जो रोम के समय से चली आ रही है। इसके अलावा, इस दिन प्रेमी जोड़े अपने हाथों पर दिल का निशान बांधते हैं। (Photo Source: Pexels) -
फिलीपींस
फिलीपींस में 14 फरवरी को सैकड़ों जोड़े सामूहिक रूप से विवाह करते हैं। किसी बड़े सार्वजनिक स्थान पर ये शादियां करवाई जाती हैं, इसलिए इसे ‘वेडिंग डे’ भी कहा जाता है। (Photo Source: Pexels) -
अमेरिका
अमेरिका में वैलेंटाइन डे बिल्कुल भारत की तरह मनाया जाता है। कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट, फूल, टेडी बियर और अन्य रोमांटिक गिफ्ट्स देते हैं। (Photo Source: Pexels) -
डेनमार्क
डेनमार्क में वैलेंटाइन डे 1990 से मनाया जा रहा है। यहां लड़के अपनी पार्टनर को एनोनिमस कार्ड भेजते हैं, जिसे ‘जोकिंग लेटर’ कहा जाता है। इन कार्ड्स में गुप्त संकेत होते हैं और लड़की को अंदाजा लगाना होता है कि यह कार्ड किसने भेजा है। अगर लड़की सही अंदाजा लगा लेती है, तो उसे ईस्टर एग गिफ्ट में दिया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
वेल्स
वेल्स में 14 फरवरी को नहीं बल्कि 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां कपल्स एक-दूसरे को लकड़ी के चम्मच (लव स्पून्स) गिफ्ट में देते हैं, जिन पर वे अपने प्यार का संदेश लिखते हैं। (Photo Source: Pexels) -
जापान
जापान में वैलेंटाइन डे सिर्फ लड़कों के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लड़कियां न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड या पति बल्कि अपने पिता, भाई और दोस्तों को भी चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देकर आभार प्रकट करती हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: Happy Valentine’s Day 2025 Shayari: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, भेजें ये मोहब्बत वाली शायरी)
