-

विदुर नीति महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। उन्हें राजनीति का अच्छा ज्ञान था जिसका उन्होंने नीति शास्त्र में सरल तरीके से जिक्र भी किया है। विदुर नीति में लिखी बातों को अगर कोई अपने जीवन में अमल कर ले तो जीवन की तमाम परेशानियों को बड़े ही सरल तरीके से हल कर सकता है। विदुर नीति में बताया गया है कि पुरुषों की वो कौन सी आदतें हैं जो उन्हें कामयाब बनाती हैं। (Photo: Meta AI) विदुर नीति: बर्बादी के रास्ते पर ले जाती हैं ये पांच आदतें, तुरंत छोड़ दें
-
1- जिसकी लौकिक बुद्धि धर्म और अर्थ का ही अनुसरण करती है और जो भोग को छोड़कर पुरुषार्थ का वरण करता है वही आगे चलकर कामयाब होता है।
-
2- विवेकपूर्ण बुद्धि वाले पुरुष शक्ति के अनुसार काम करने की इच्छा रखते हैं और करते भी हैं तथा किसी वस्तु को तुच्छ समझकर उसकी अवहेलना नहीं करते। ऐसे लोग भी महान बनते हैं।
-
3- विद्वान पुरुष किसी विषय को देर तक सुनता है और तुरंत ही समझ लेता है। समझ कर कर्तव्य बुद्धि से पुरुषार्थ में प्रवृत्त होता है। ऐसे पुरुष कामना से नहीं और ना ही बिना पूछे दूसरे के विषय में व्यर्थ कोई बात करते हैं। यह कामयाब लोगों की पहचान होती है। विदुर नीति: सफलता के पांच नियम, हर मुसीबत में याद रखें
-
4- सर्दी-गर्मी, भय अनुराग, संपत्ति अथवा दरिद्रता की परवाह किए बिना जो व्यक्ति अपना काम करता है वह एक दिन जरूर कामयाब होता है।
-
5- जिस व्यक्ति के कर्तव्य, सलाह और पहले से सोचे हुए विचार की किसी को जानकारी नहीं होती और काम पूरा होने के बाद पता चलता है यह सफलता की पहचान है।
-
6- जो व्यक्ति पहले निश्चय करके फिर कार्य का आरम्भ करता है, अपने काम को बीच में नहीं रोकता, समय को व्यर्थ नहीं जाने देता और अपने चित्त को वश में रखता है वही सफलता का स्वाद चखता है। चाणक्य नीति: इन सात जगहों पर कभी न बनाए घर, धनवान व्यक्ति भी बर्बाद हो सकता है
-
7- जिसकी विद्या बुद्धि का अनुसरण करती है और बुद्धि विद्या का तथा जो शिष्ट पुरुषों की मर्यादा का उल्लंघन नहीं करता है वह आगे चलकर कामयाब जरूर होता है।
-
8- केवल धर्म ही परम कल्याणकारक है, एकमात्र क्षमा ही शांति का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। एक विद्या ही परम संतोष देने वाली है और एकमात्र अहिंसा ही सुख देने वाली है। जिसे इसका ज्ञान है उसे कामयाबी से कोई नहीं रोक सकता है।
-
9- शक्तिशाली होने पर भी क्षमा करने वाला और निर्धन होने पर भी दान देना वाला पुरुष न सिर्फ स्वर्ग में ऊपर स्थान पाते हैं बल्कि जीवन में भी सफल होते हैं।
-
10- काम, क्रोध और लोभ ये आत्मा का नाश करने वाले नरक के तीन दरवाजे हैं। यह सफल मनुष्य को असफल बना देते हैं। कठिन फैसले लेने में होगी आसानी, सफलता के लिए याद रखें गीता के ये 10 श्लोक