-
महाभारत के महान पात्रों में से एक विदुर द्वारा लिखी गई विदुर नीति की बातें जीवन पर काफी प्रभाव डालती हैं। विदुर नीति मनुष्य को जीने का सही तरीका सिखाती है। (Photo: Grok AI Image/X) समय रहते पैसे को लेकर मान लें चाणक्य नीति की ये 7 बातें, वरना जीवन भर रहेगी धन की तंगी
-
1- जो पहले निश्चय करके कार्य को आरम्भ करता है। कार्य के बीच में नहीं रुकता, समय को व्यर्थ नहीं जाने देता और चित्त को वश में रखता है, वही पंडित यानी ज्ञानी कहलाता है।
-
2- जो व्यक्ति अपने बल को बिना समझे और बिना कार्य किए ही धर्म और अर्थ से विरुद्ध तथा न पाने योग्य वस्तु की इच्छा करता है, वह पुरुष इस संसार में ‘मूढ़बुद्धि’ कहलाता है।
-
3- जिस तरह समुद्र के पार जाने के लिये नाव ही एकमात्र साधन है, उसी प्रकार स्वर्ग के लिये सत्य ही एकमात्र सोपान है।
-
4- विदुर नीति के अनुसार, केवल धर्म ही परम कल्याणकारक है, एकमात्र क्षमा ही शान्ति का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। एक विद्या ही परम सन्तोष देने वाली है और एकमात्र अहिंसा ही सुख देने वाली है।
-
5- काम, क्रोध और लोभ ये आत्मा का नाश करने वाले नरक के तीन दरवाजे हैं, इन तीनों को त्याग देना चाहिए।
-
6- विदुर नीति के अनुसार देवता, पितर, मनुष्य, संन्यासी और अतिथि… इन पांचों की पूजा करनेवाला मनुष्य शुद्ध यश प्राप्त करता है।
-
7- निरर्थक कलह करना मूर्खों का काम है, बुद्धिमान पुरुष को इसका त्याग करना चाहिए। ऐसा करने से उसे समाज में यश मिलता है और अनर्थ का सामना नहीं करना पड़ता है। चाणक्य नीति की याद रखें ये 10 बातें, हारा हुआ इंसान भी हो सकता है सफल
