-
महाभारत के मुख्य पात्रों में से एक विदुर भी थे जो बुद्धिमान थे। उन्हें शास्त्रों, वेदों और राजनीतिक व्यवस्था का अच्छा ज्ञान था। उन्होंने विदुर नीति की रचना की जिसमें उन्होंने जीवन के हर पहलू को बेहद ही सरल भाव में प्रस्तुत किया है। (Photo: Grok AI Image) आसमान में चांद की तरह चमकना है तो याद रखें विदुर नीति की ये 7 बातें
-
विदुर नीति के अनुसार अगर चले तो कामयाबी को आसानी से पा सकते हैं। इसके साथ ही आने वाली कठिनाइयों को बड़े ही सरल तरीके से हल कर सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
विदुर नीति के अनुसार जिन व्यक्तियों के अंदर ये पांच गुण होते हैं उन्हें महान बनने से कोई नहीं रोक सकता है। आइए जानते हैं ये कौन-कौन सी आदतें हैं: (Photo: Pexels)
-
1- जिसकी वाणी कहीं नहीं रुकती, जो विचित्र ढंग से बातचीत करते हैं, जो तर्क में निपुण और प्रतिभाशाली होते हैं हैं तथा जो ग्रन्थ के तात्पर्य को शीघ्र बता सकता है वह महान कहलाता है। आपकी भी लाइफ में है कोई ‘शकुनि’ तो याद रखें विदुर नीति के ये 5 नियम, चाहकर भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा
-
2- जिसकी विद्या बुद्धि का अनुसरण करती है और बुद्धि विद्या का तथा जो शिष्ट पुरुषों की मर्यादा का उल्लंघन नहीं करता, वही महान की पदवी पा सकता है।
-
3- बहुत धन, विद्या तथा ऐश्वर्य पाने के बाद भी जिसके अंदर घमंड नहीं होता है वह महान कहलाता है।
-
4- जो पहले निश्चय करके फिर कार्य का आरंभ करता है, उसे बीच में नहीं रोकता, समय को व्यर्थ नहीं जाने देता और चित्त को वश में रखता है वही महान बन सकता है।
-
5- जो अपना आदर होने पर हर्ष के मारे फूल नहीं उठता, अनादर से संतप्त नहीं होता तथा गंगाजी के कुंड के समान जिसके चित्त को क्षोभ नहीं होता है वही महान बनता है। विदुर नीति से जानें कौन सी 5 आदतें तुरंत छोड़ देनी चाहिए, कामयाबी के लिए है जरूरी