-
समय कभी भी एक जैसा नहीं होता है। व्यक्ति कभी दुख का सामना करता है तो कभी उसका जीवन सुखमय होता है। दुख की घड़ी में काफी लोग दूसरों से सहायता लेते हैं। (Photo: Unsplash) जीवन में बुरी तरह उलझ गए हैं तो याद कर लें गीता के ये 10 उपदेश, पल भर में दूर हो सकती हैं सारी मुश्किलें
-
विदुर नीति में बताया गया है कि दुख की घड़ी में किन आठ लोगों से भूलकर भी सहायता नहीं लेनी चाहिए। (Photo: Unsplash)
-
1- कृपण
विदुर नीति के अनुसार अत्यधिक लोभी और लालची इंसान से भूलकर भी मदद नहीं लेनी चाहिए। -
2- गाली बकने वाला
जिसके जुबान पर हमेशा गाली रहती है। जो व्यक्ति छोटी सी बात पर भी गाली देता है ऐसे लोगों से दुख की घड़ी में सहायता नहीं लेनी चाहिए। विदुर नीति: किसी को भी नाश कर सकती हैं ये तीन आदतें और काम, कामयाबी भी दरवाजे से आकर लौट जाती है -
3- मूर्ख
विदुर नीति के अनुसार संकट के समय में किसी मूर्ख व्यक्ति से सहायता की याचना नहीं करनी चाहिए। -
4- धूर्त
जो व्यक्ति धूर्त हो, जिसके अंदर छल-कपट रहती है उससे भी संकट के समय मदद नहीं लेनी चाहिए। -
5- निर्दयी
विदुर नीति के अनुसार जीवन में कितना भी बुरा समय क्यों न आ जाए लेकिन निर्दयी लोगों से भूलकर भी मदद नहीं लेनी चाहिए। -
6- कृतघ्न
जो दूसरों द्वारा किए गए उपकार को न माने उससे भी कभी मदद नहीं लेनी चाहिए। -
7- बैर रखने वाला
विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति हर किसी से बैर रखता है उससे भी संकट के समय मदद नहीं लेनी चाहिए। विदुर नीति: इन चार लोगों से कभी न लें गुप्त सलाह, सफल जीवन भी हो सकता है बर्बाद
