-

विदुर नीति में व्यक्तिगत पहलुओं, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी मार्गदर्शन मिलता है। आज भी काफी लोग विदुर नीति में लिखी गई बातों से सीख लेते हैं। (Photo: Meta AI) जया किशोरी: एक दिन जरूर अमीर बनते हैं ऐसे लोग, खुद चलकर आता है पास
-
विदुर नीति में बताया गया है कि किस तरह के सात लोगों की गिनती मूर्खों में होती है। ऐसे लोग चाह कर भी सफल नहीं हो पाते हैं और न ही समाज में मान-सम्मान मिल पाता है। (Photo: Meta AI)
-
1- बिना पूछने पर बोलने वाला व्यक्ति मूर्ख होता है।
-
2- विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति अविश्वसनीय लोगों पर विश्वास करता है वह भी मूर्ख होता है।
-
3- बिना बुलाए ही किसी के घर जाने वाला व्यक्ति की भी गिनती मूर्खों में होती है।
-
4- जो व्यक्ति अपने बल को न समझकर बिना काम किए ही धर्म और अर्थ से विरुद्ध तथा न पाने योग्य चीजों की इच्छा रखता है वह मूढ़ बुद्धि कहलाता है।
-
5- जो व्यक्ति असमर्थ होते हुए भी व्यर्थ का क्रोध करता है वह मूर्ख होता है।
-
6- जो व्यक्ति बिना वजह ही दूसरे पर संदेह करता है वह भी मूर्ख कहलाता है।
-
7- न चाहने वालों के साथ रिश्ते रखने वाला और अपने चाहने वालों को त्यागने वाला व्यक्ति भी मूढ़ कहलाता है।