-
अपने को पूज्य समझना
विदुर नीति के अनुसार अपने आप को पूज्य समझने वाला व्यक्ति कभी महान नहीं बन सकता है। जिस व्यक्ति के भाव को ये भ्रष्ट नहीं करता वह एक न एक दिन महान जरूर बनता है। विदुर नीति: कितना भी जरूरी क्यों न हो, लेकिन इन पांच लोगों से न उधार पैसा लेना चाहिए और न ही देना चाहिए -
हर्ष
हमेशा अपने हर्ष पर नियंत्रण रखना चाहिए। अधिक खुशी भी व्यक्ति का नाश कर सकती है। विदुर नीति के अनुसार जिस व्यक्ति के भाव को हर्ष भ्रष्ट नहीं करता वह महान कहलाता है। -
क्रोध
विदुर नीति के अनुसार क्रोध को काबू में रखने वाला व्यक्ति ही कामयाब होता है। जिसके भीतर अधिक क्रोध रहता है और जरा सी बात पर गुस्सा हो जाता है उसका बना हुआ काम बिगड़ सकता है। -
लज्जा
किसी अच्छे कार्य को करने में जिस व्यक्ति को लज्जा आए वो कभी सफल नहीं हो सकता। विदुर नीति के अनुसार कामयाब होने के लिए लज्जा पर नियंत्रण होना जरूरी है। विदुर नीति: बुरी से बुरी परिस्थिति में भी इन 7 लोगों से नहीं लेनी चाहिए मदद -
गर्व
जो व्यक्ति सफलता प्राप्त करने पर भी खुद पर गर्व नहीं करता वही महान कहलाता है। -
उदंडता
जिन लोगों में मनमानी करने का भाव नहीं होता है वो एक न एक दिन जरूर कामयाब होते हैं। -
कर्तव्य
जिस व्यक्ति के कर्तव्य, सलाह और पहले से किए हुए विचार को पूरा होने के बाद जानते हैं वही एक दिन सफल होता है। विदुर नीति: इन चार लोगों से कभी न लें गुप्त सलाह, सफल जीवन भी हो सकता है बर्बाद
