-
महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक विदुर भी थे जिन्होंने विदुर नीति की रचना की थी। विदुर नीति में लिखी गई बातें के जरिए आज के आधुनिक जीवन में कई सारी समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। (Photo: Meta AI) चाणक्य नीति: ऐसे सात लोग धरती पर बोझ हैं, मनुष्य के रूप में जानवर हैं
-
विदुर की नीतियां मानसिक शांति, सफलता और खुशहाल जीवन की ओर ले जाने में मदद करती हैं। परेशानी जीवन के वह हिस्सा है जो कभी पीछा नहीं छोड़ने वाली है। लेकिन जिसने इसे खुशी-खुशी हल कर लिया वही सफल होता है। (Photo: Meta ChatGPT)
-
विदुर नीति के अनुसार कठिन से कठिन परिस्थिति से भी बाहर निकला जा सकता है। लेकिन उस मुश्किल हालात में यह पांच नियम जरूर याद रखना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
गलतियां
विदुर नीति के अनुसार अपनी गलतियों को स्वीकार करना जरूरी है और उससे भी महत्वपूर्ण है उनसे सीखना। असफलता से निराश होने की बजाय आत्म-चिंतन करना चाहिए और अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें सुधारने का प्रयास करना चाहिए। गीता उपदेश: दुनिया की कोई ताकत आपको हरा नहीं पाएगी, मुश्किल दौर में याद रखें गीता के ये 10 उपदेश -
क्रोध
विदुर नीति में बताया गया है कि क्रोध व्यक्ति की बुद्धि को हर लेता है और उसे गलत निर्णय लेने पर मजबूर करता है। गुस्सा रिश्तों और करियर दोनों को ही नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले आपके गुस्से का लाभ उठा सकते हैं। -
क्या करें
विदुर नीति के अनुसार स्थिति कैसी भी हो लेकिन मन को हमेशा शांत रखना चाहिए। शांत रहकर लिया गया फैसला सही साबित होता है। -
सत्य और धर्म
विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति सत्य और धर्म के मार्ग पर चलता है उसका कोई कुछ नहीं बिगड़ सकता है। भले ही यह रास्ता कितना भी कठिन लगे लेकिन अंत में यही आपको सम्मान और सच्ची सफलता दिलाता है। -
संतोष
विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को संतोष करना सीखना चाहिए। धन-दौलत के पीछे भागना और कभी संतुष्ट न होना व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है। -
ऊर्जा की सही इस्तेमाल
विदुर नीति के अनुसार मूर्ख या जिद्दी व्यक्ति को समझाना केवल समय की बर्बादी है। इसलिए हमेशा अपनी ऊर्जा का सही जगह इस्तेमाल करना सीखें। गीता उपदेश: जब जीवन में छा गया है अंधेरा तो याद रखें गीता के ये 10 उपदेश, एक दिन सितारों की तरह चमकने लगेंगे
