-
महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक विदुर ने नीति शास्त्र की रचना की जिसमें उन्होंने जीवन के कई पहलुओं को बेहद ही सरल तरीके से समझाया है। (Photo: Grok) विदुर नीति: बुरी से बुरी परिस्थिति में भी इन 7 लोगों से नहीं लेनी चाहिए मदद
-
जीवन में कभी न कभी दूसरों से मदद लेने और करने की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन ऐसी स्थिति में किससे सहायता लें और किसकी मदद करें इसपर भी ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। (Photo: Unsplash)
-
विदुर नीति के अनुसार जीवन में कितनी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए लेकिन इन पांच लोगों से न तो पैसे उधार लेना चाहिए और न ही देना चाहिए। (Photo: Unsplash)
-
1- जो लोग दूसरों की निंदा में लगे रहते हैं ऐसे लोगों से धन लेने और देने में बड़ा दोष होता है। विदुर नीति: इन चार लोगों से कभी न लें गुप्त सलाह, सफल जीवन भी हो सकता है बर्बाद
-
2- विदुर नीति के अनुसार जो लोग दूसरों को दुख देते हैं ऐसे लोगों से भी कभी न तो उधार पैसे लेना चाहिए और न ही देना चाहिए।
-
3- ऐसे व्यक्ति से भी उधार पैसे नहीं लेना चाहिए जो लोगों में दूसरों में फूट डालने के लिए हमेशा फिराक में रहते हैं।
-
4- जिन लोगों में कोई गुण नहीं होता है। जिनके सारे काम अशुभ होते हैं ऐसे लोगों से भी उधार लेने और देने से बचना चाहिए। विदुर नीति: किसी को भी नाश कर सकती हैं ये तीन आदतें और काम, कामयाबी भी दरवाजे से आकर लौट जाती है
-
5- जिन लोगों के साथ रहने में खतरा महसूस हो यानी जो गलत कार्यों में लिप्त रहते हैं इन्हें भी उधार पैसे नहीं देने चाहिए और न लेना चाहिए।
-
विदुर नीति के अनुसार ऐसे लोगों को पैसा देने और लेने में बड़ा दोष होता है। क्योंकि, इस प्रवृत्ति के लोग हमेशा व्यक्ति को मुसीबत में डालते हैं। (Photo: Unsplash) विदुर नीति के अनुसार ये 5 आदतें बनाती हैं व्यक्ति को महान, मानने वालों की कामयाबी तय
