-
विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। उन्होंने विदुर नीति जीवन से जुड़े हर पहलू को बेहद ही सरल तरीके से उल्लेख किया है। (Photo: ChatGPT) गीता उपदेश: हार को जीत में बदलना है तो याद रखें गीता के यह दस उपदेश
-
विदुर नीति के जरिए मनुष्य कठिन से कठिन परिस्थिति में शांत रहकर बड़े ही सरल तरीके से बाहर निकल सकता है। (Photo: ChatGPT)
-
विदुर नीति में यह भी बताया गया है जिन पुरुषों में यह आठ गुण होते हैं उनकी समाज में खूब सम्मान होता है और उनकी ख्याति बढ़ते जाती है। (Photo: Meta AI)
-
1- इन्द्रियनिग्रह
इन्द्रियनिग्रह का अर्थ होता है इंद्रियों (आंख, कान, नाक, जीभ, मन और त्वचा) को अपने वश में रखना। ऐसे लोगों की समाज में ख्याति बढ़ते जाती है। चाणक्य नीति: यह तीन काम करने वाले धनी भी एक दिन हो जाते हैं कंगाल -
2- बुद्धि
बुद्धिमान व्यक्ति जब अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करता है तो समाज में उसकी मान-मर्यादा बढ़ती है। -
3- शास्त्रज्ञान
जिस पुरुष को शास्त्रज्ञान यानी शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान होता है उसकी भी समाज में पूजा होती है और ख्याति बढ़ती है। -
4- अधिक न बोलना
ज्यादा बोलने वालों की कभी इज्जत नहीं होती है। लेकिन जो व्यक्ति कम बोलता है उसकी लोग बातों को काफी गहराई से लेते हैं। ऐसे लोगों का समाज में हमेशा मान-सम्मान बढ़ते रहता है। विदुर नीति: ऐसे सात लोग हमेशा सुखी रहते हैं, कठिन परिस्थिति में भी मुस्कराते रहते हैं -
5- शक्ति के अनुसार दान
सनातन धर्म में दान का बेहद ही खास महत्व है। विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार दान करता है उसकी भी समाज में ख्याति बढ़ती है। -
6- कृतज्ञता
जरूरतमंदों की मदद, उपकार और हर किसी के प्रति सरल भाव रखने वालों की भी समाज में ख्याति बढ़ती है। -
7- कुलीनता
उच्च विचार, अच्छे व्यवहार और नैतिक गुणों वाले व्यक्ति भी की भी समाज में इज्जत होती है। ऐसे लोग हमेशा दूसरों से सम्मानपूर्वक बात करें, बड़ों का आदर करते हैं और बुरी आदतों से दूर रहते हैं। गीता उपदेश: जब सब छोड़ दे साथ तो याद रखें गीता के ये सात उपदेश -
8- पराक्रम
एक पराक्रमी व्यक्ति मुश्किल हालात से घबराता नहीं है। बल्कि बिना डरे बहादुरी से उसका सामना करता है। ऐसे लोगों की भी समाज में इज्जत होती है। -
विदुर नीति के अनुसार जिन लोगों में ये आठ गुण होते हैं वह समाज में पूजे जाते हैं। उनकी लोकप्रियता बढ़ती जाती है। ऐसे लोग एक न एक दिन कामयाब जरूर होते हैं। (Photo: Meta AI) चाणक्य नीति: दूसरों से दस कदम आगे रखती हैं चाणक्य नीति की ये सात बातें
