-
विदुर नीति में व्यक्तिगत पहलुओं, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी मार्गदर्शन मिलता है। आज भी काफी लोग विदुर नीति में लिखी गई बातों से सीख लेते हैं। (Photo: Unsplash) उलझी जिन्दगी को सुलझाने का काम करेंगी चाणक्य नीति की ये 10 बातें, सब कुछ होने लगेगा सही
-
विदुर नीति में लिखी कुछ बातों को व्यक्ति अगर अपने जीवन में अमल कर ले तो वो भीड़ में ठीक वैसे ही नजर आएगा जिस तरह आसमान में सितारों के बीच चांद नजर आता है। (Photo: Unsplash)
-
1- विदुर नीति के अनुसार एक विद्वान व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करता है और लालच नहीं करता है। विद्वान व्यक्ति की खासियत होती है कि वो किसी काम या परिस्थिति को छोटा नहीं समझता है। (Photo: Unsplash)
-
2- एक सफल व्यक्ति छोटे और बड़े काम के बीच अंतर नहीं करता है। चाहे काम छोटा हो या फिर बड़ा हर किसी को महत्व देना चाहिए। (Photo: Unsplash)
-
3- विदुर नीति के अनुसार विद्वान और ज्ञानी व्यक्ति आत्मसम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं और दूसरों का कभी अपमान नहीं करते हैं। (Photo: Unsplash)
-
4- कोई भी काम करने से पहले उसकी जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए। पूरा करने के बाद ही बताना चाहिए। (Photo: Unsplash)
-
5- लोभ और क्रोध पर काबू नहीं रखने वाले जीवन में बार-बार धोखा खाते हैं। क्रोध सबसे बड़ा दुश्मन है और लालच इंसान को अंधा बना देता है। (Photo: Unsplash)
-
6- विदुर नीति के अनुसार जिस तरह दूध में नींबू पड़ते ही वह फट जाता है वैसे ही गलत संगत अच्छे इंसान को बिगाड़ सकती है। सफल होना है तो हमेशा अच्छे लोगों की संगती में रहे। (Photo: Unsplash)
-
7- विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति समय का सम्मान करता है और धैर्य रखकर मेहनत करता है वही बड़ी सफलता का हकदार होता है। (Photo: Unsplash) हार को जीत में बदलने की ताकत रखती हैं विदुर नीति की ये 10 बातें, रिश्ते-नाते भी लौट आएंगे