-
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी से लेकर ऐश्वर्या और उर्वशी रौतेला ही नहीं, दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी महंगी ड्रेसेस के लिए चर्चा में रह चुकी हैं। तो चलिए जानें कि किसने कब कितनी महंगी ड्रेस पहनी थी।
-
अनुष्का शर्मा ने अपनी वेडिंग पर डिज़ाइन सब्बयासाची का लहंगा पहना था, जिसकी कीमत 30 लाख थी। 67 कारीगरों ने मिलकर 32 दिन में इस लहंगे को तैयार हुआ था। इसे 67 कारीगरों ने 32 दिन में तैयार किया था।
-
साल 2019 के मेट गाला इवेंट में ईशा ने जो प्रिंसेस गाउन पहना था उसे तैयार करने में 350 घंटे का वक्त लगा था। इस गाउन की कीमत 26 लाख रुपये थी।
-
शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में डिज़ाइनर तरुण तहलियानी की डिज़ाइन की हुई लाल साड़ी पहनी थीं। इस साड़ी की कीमत 50 लाख रुपये थी। इस साड़ी में 800 स्वरोवस्कि क्रिस्टल्स जड़े थे।
-
दुबई में हुए एक ईवेंट में उर्वशी रौतेला ने दुनिया की सबसे महंगी ड्रेस पहनी थी। सोने से बनी ड्रेस पहनी थी जिसकी कीमत 5 मिलियन यूएस डॉलर यानी 37 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
-
दीपिका पादुकोण ने मेट गाला 2019 के पिंक कार्पेट पर जैक पोसेन की डिजाइनर प्रिसेंस गाउन जो पहनी थी उसकी कीमत करीब 50 लाख 50 हजार रुपए बताई गई थी। बता दें कि इस ड्रेस को बनाने में करीब 160 घंटे लगे थे।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 में बतौर जज शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ने इस इवेंट में 40 लाख की डायमंड वाली ब्लैक ड्रेस पहनी थी। हॉल्टर डीप नेक वाली इस ड्रेस को माइकल सिन्को ने डिजाइन किया था।
-
ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को सोने के तारों के साथ तैयार किया गया था जिसमें दर्जनों स्वरोवस्कि क्रिस्टल्स लगे हुए थे। ऐश्वर्या की ब्राइडल साड़ी की कीमत उस वक्त 75 लाख रुपये थी। साड़ी को डिज़ाइनर नीता लुल्ला ने डिज़ाइन किया था।
-
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 इवेंट में डायमंड्स और ज़री से सजे बेली बटन तक के डीप नेक गाउन की कीमत 78,200 पाउंड्स थी, जो उस समय करीब 77 लाख रुपये थी। Photos: Social Media