-
दुनिया भर में कई ऐसे फूड्स हैं जो खूब मशहूर हैं। यहां दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाली डिशेज की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में तीन भारतीय व्यंजन भी शामिल हैं। दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले डिशेज की लिस्ट वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपने एक्स पर World Travel Connector के हवाले से जारी किया है। (Photo: Freepik)
-
1- पिज्जा (Pizza)
पिज्जा के दीवाने न सिर्फ इटली बल्कि पूरी दुनिया में। पिज्जा ग्लोबली सबसे अधिक खाया जाने वाला डिश है। (Photo: Unsplash) -
2- डोनर कबाब (Doner Kebab)
डोनर कबाब मुख्य रूप से तुर्की का डिश है जो पूरी दुनिया में मशहूर है। (Photo: Unsplash) -
3- हैमबर्गर (Hamburger)
अमेरिका का हैमबर्गर भी दुनियाभर में काफी मशहूर है। (Photo: Unsplash) भारत के वो 10 सितारे जिस पर दुनिया है कायल, इन बड़ी कंपनियों के हैं CEO -
4- फलाफेल (Falafel)
फलाफेल मिस्र का डिश है। पूरी दुनिया में सबसे अधिक पसंदीदा डिशेज की लिस्ट में यह चौथे स्थान पर है। (Photo: Unsplash) -
5- जाइरो (Gyro)
जाइरो मुख्य रूप से ग्रीस का डिश है जिसे दुनियाभर में लोग खूब पसंद करते हैं। (Photo: Unsplash) -
6- हुम्मुस (Hummus)
हुम्मुस इजरायल का डिश है। इसे चने को पीसकर, तहीनी, जैतून का तेल, नींबू का रस, नमक और लहसुन मिलाकर बनाया जाता है। हुम्मुस को चटनी के साथ परोसा जाता है। (Photo: Unsplash) -
7- कैवियार (Caviar)
रूस का कैवियार भी दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले डिसेश की लिस्ट में सातवें स्थान पर है। (Photo: Unsplash) -
8- पेकिंग डक (Pecking duck)
पेकिंग डक एक चीनी डिश है जिसे शाही काल से ही तैयार किया जाता रहा है। आज के समय में यह डिश दुनियाभर में भी खूब पसंद की जाती है। (Photo: Unsplash) -
9- डिम सम (Dim Sum)
डिम सम भी चीन का व्यंजन है जिसे दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। भारत में भी यह काफी लोकप्रिय है। (Photo: Pexes) -
10- स्पेगेटी (Spaghetti)
इटली की पिज्जा ही नहीं बल्कि स्पेगेटी भी दुनियाभर के मशहूर व्यंजनों में से एक है। यह नूडल्स है जिसे बेहद ही खास तरह से बनाया जाता है। (Photo: Unsplash) -
भारत
दुनियाभर में जिन तीन भारतीय व्यंजनों को पसंद किया जाता है उसमें पहले स्थान पर बिरयानी है। दूसरी भारती थाली और तीसरे स्थान पर चिकन तंदुरी है जिसे दुनियाभर में लोग खूब पसंद करते हैं। (Photo: Freepik) दुनिया के 20 सबसे महंगे शहर, एक भारत का भी, देखें पूरी लिस्ट