-
भारत के कई फूड्स दुनिया भर में मशहूर हैं। ये फूड्स अपने अनोखे स्वाद के लिए जाने जाते हैं। मुगल जब भारत आए तो अपने साथ कई लजीज व्यंजनों भी लाएं। मसालों, तेल और घी से बनाए जाने वाले ये व्यंजन आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आइए जानते हैं मुगलों के समय के कौन-कौन से व्यंजन हैं जो अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर हैं। (Photo: Pexels)
-
1- चिकन कोरमा
इतिहासकारों के अनुसार कोरमा की शुरुआत फारस (पर्शिया) से हुई। बाद में इसे अकबर के खानों में अपनाया गया और फिर इसका नाम कोरमा पड़ा। इसे डिश दही, मलाई, काजू-बादाम और सुगंधित मसालों से बनी गाढ़ी ग्रेवी में पके चिकन के टुकड़े डालकर बनाई जाती है। (Photo: Pexels) -
2- नल्ली निहारी
कहा जाता है कि मुगल बादशाह सुबह की नमाज के बाद नल्ली निहारी खाते थे। यह ऐसा मटन व्यंजन है जिसमें हड्डियों के गूदे (नल्ली) का इस्तेमाल होता है। इसे गरम मसालों के साथ पकाया जाता है और नान या फिर चावल के साथ खाया जाता है। (Photo: Pexels) -
3- मुर्ग मलाई कबाब
इतिहासकारों की मानें तो मुर्ग मलाई कबाब तुर्की से भारत आया। यह डिश बोनलेस चिकन के टुकड़ों से बनाई जाती है। इसे सीक पर लगाकर तंदूर में पकाया जाता है। (Photo: Freepik) सिर्फ खाने नहीं, संस्कृति की पहचान हैं UNESCO की ये 8 फूड ट्रेडिशन -
4- मटन सीख कबाब
मटन सीख कबाब भी मुगलों के समय का व्यंजन है। इसे कीमा मटन से बनाया जाता है। (Photo: Unsplash) -
5- मुगलई पराठा
मुगलई पराठे में प्याज, हरी मिर्च, मसाले और कभी-कभी अंडा और मांस भरकर बनाया जाता है। (Photo: Freepik) -
6- नरगिसी कोफ्ता
इतिहासकार नरगिसी कोफ्ता को शाही डिश मानते हैं दिसे उबले अंडे को कीमे में लपेटकर पकाया जाता है और मसालेदार ग्रेवी में परोसा जाता है। (Photo: Pexels) -
7- गलौटी कबाब
गलौटी कबाब को लेकर बताया जाता है कि इसे ऐसे मुगल नवाब के लिए बनाया गया था जिन्हें चबाने में दिक्कत थी। (Photo: Pexels) -
8- बिरयानी
आज के समय में बिरयानी कहीं भी बड़ी ही आसानी से मिल जाती है लेकिन यह डिश भी मुगलों के समय की है। (Photo: Pexels) -
9- रोगन जोश
रोगन जोश मटन की एक प्रसिद्ध डिश है जिसे मुगल भारत लेकर आए थे। इसे दही, कश्मीरी लाल मिर्च और गर्म मसाला डालकर बनाया जाता है। (Photo: Freepik) -
10- शाही टुकड़ा
शाही टुकड़ा भी मुगल काल की मिठाई है जिसे रबड़ी, तले हुए ब्रेड के टुकड़े, केसर, मलाई और मेवों से बनाई जाती है। (Photo: Pexels) इन 3 भारतीय डिशेज ने बनाई ग्लोबल पहचान, ये हैं पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 10 डिशेज