-
काफी लोग ऐसे हैं जो सुबह उठते ही चाय या फिर कॉफी पीने का शौक रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे अधिक किस देश के लोग कॉफी पीते हैं। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik) दुनिया के इन 10 देशों में है सबसे ज्यादा सड़कों का जाल, भारत सिर्फ इससे पीछे
-
1- पूरी दुनिया में सबसे अधिक कॉफी फिनलैंड के लोग पीते हैं। यहां सालाना प्रति व्यक्ति कॉफी की खपत 12.84 किलोग्राम है। (Photo: Freepik)
-
2- दूसरे स्थान पर नॉर्वे है जहां पर हर साल एक व्यक्ति 10.40 किलोग्राम कॉफी पी जाता है।
-
3- आइसलैंड दुनिया का वह तीसरा देश है जहां पर लोग कॉफी का सेवन सबसे अधिक करते हैं। यहां पर सालाना प्रति व्यक्ति कॉफी की खपत 9.45 किलोग्राम है। (Photo: Freepik) ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत कीड़े, किस-किस का जानते हैं नाम?
-
4- डेनमार्क के लोग भी कॉफी पीने के मामले में पीछे नहीं है। यहां पर साल में एक व्यक्ति 9.14 ग्राम कॉफी का सेवन करता है। (Photo: Unsplash)
-
5- पांचवे स्थान पर नीदरलैंड है जहां पर एक व्यक्ति प्रति वर्ष 8.82 किलोग्राम कॉफी का सेवन करता है। (Photo: Unsplash)
-
6- स्वीडन में सालाना प्रति व्यक्ति कॉफी की खपत 8.61 किलोग्राम है। (Photo: Unsplash) किस देश के लोग खाते हैं दुनिया का सबसे महंगा अंडा, कीमत जान पकड़ लेंगे सिर
-
7– स्विट्जरलैंड में सालाना प्रति व्यक्ति कॉफी की खपत 8.30 किलोग्राम है। (Photo: Unsplash)
-
8- बेल्जियम दुनिया का वो आठवां देश है जहां पर सबसे अधिक कॉफी की खपत है। यहां सालाना प्रति व्यक्ति 7.18 किलोग्राम कॉफी की खपत है। (Photo: Unsplash)
-
9- इस मामले में लक्जमबर्ग नौवें स्थान पर है। यहां पर प्रति व्यक्ति सालाना कॉफी की खपत 6.83 किलोग्राम है। (Photo: Unsplash)
-
10- बोस्निया और हर्जेगोविना दसवें स्थान पर है जहां पर सालाना प्रति व्यक्ति कॉफी की खपत 6.80 किलोग्राम है। (Photo: Unsplash)
-
बता दें कि, यह डाटा वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के हवाले से साझा किया है। (Photo: Unsplash) दुनिया के 23 सबसे खूबसूरत शहर, इस देश के 4 सीटीज का नाम
