-
8 से 9 घंटे की नींद सबसे उत्तम माना गया है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो 8 घंटी की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह उठते वक्त थके हुए महसूस करते हैं। इसके साथ ही चिड़चिड़ापन और सुस्ती भी रहती है। (Photo: Freepik) ट्रेडमिल या बाहर दौड़ना? कौन ज्यादा बेहतर, जानें फायदे और नुकसान?
-
आठ घंटे की नींद शरीर की रिकवरी के लिए बेहद अहम है। ऐसे में आइए जानते हैं इतनी देर तक सोने के बाद भी सुबह थकावट क्यों महसूस होती है। (Photo: Freepik)
-
सोने के घंटों के साथ ही समय और तरीका भी जानना जरूरी है। ज्यादा नींद से जरूरी है बेहतर नींद। बेहतर नींद से ही शरीर और दिमाग को आराम मिलता है। (Photo: Pexels)
-
अगर आठ घंटे की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह सुस्ती, सिरदर्द या मुंह सूखापन महसूस होता है तो यह संकेत है कि नींद पूरी तरह से रिफ्रेशिंग नहीं हुई है। (Photo: Freepik) शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों है ब्रोकली, कौन-कौन से मिलते हैं दस लाभ
-
नर्वस सिस्टम का असंतुलन होने पर भी सुबह थकावट और सुस्ती महसूस होती है। सोने से पहले बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम के चलते भी उठने पर यह समस्या रहती है। (Photo: Freepik)
-
इसके लिए अपनी नींद की आदतों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि आप बार-बार थकान महसूस करते हैं, तो अपने सोने के तरीके में बदलाव करें। सोने और उठने का समय नियमित रखें। (Photo: Pexels)
-
सोने से कम से कम एक घंटा पहले स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें और शांत, अंधेरा वातावरण बनाएं। शाम में कैफीन कम लें, हल्का भोजन करें, और रिलैक्सेशन के लिए समय निकालें। डीप ब्रीदिंग, हल्का स्ट्रेचिंग या किताब पढ़ने से भी नींद अच्छी आती है। (Photo: Pexels)
-
इन सबके अलावा भी अगर सुबह उठते वक्त थकावट, सुस्ती और मुंह सूखापन महसूस हो रहा है तो फिर डॉक्टर को जरूर दिखा लें। (Photo: Freepik) तीन महीने में कम हो सकता है LDL कोलेस्ट्रॉल, ये पांच चीजें दिल को रखती हैं स्वस्थ
