-
बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood) में शादी के बाद तलाक बहुत आम बात हैं, लेकिन बिन ब्याही मां (Unmarried Celebrity Mother) बनने वाली एक्ट्रेसेस की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यहां 7 ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in-Relationship) में रहते हुए प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसमें से कुछ एक्ट्रेसेस जहां अपने बच्चे के जन्म से पहले ही अपने पार्टनर से अलग हो गई थीं, वहीं कुछ आज भी रिलेशनशिप में हैं। रिलेशनशिप में प्रेग्नेंट होने पर केवल एक एक्ट्रेस ने अपने लिव-इन पार्टनर से शादी की थी, लेकिन वह भी टिकी नहीं। वहीं, कुछ ने किसी और से शादी की तो किसी ने आज तक शादी ही नहीं की।तो चलिए आज आपको शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई सेलेब्रिटी मॉम (Celebrity Mother) से मिलवाएं।
-
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स भी बिन ब्याही मां बन चुकी हैं। कपल का एक बेटा है और दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। बता दें कि अर्जुन की शादी पहले अपली से हुई थी और 22 साल बाद दोनों ने तलाक लिया था। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/5-bollywood-couples-who-get-love-again-after-married-and-becoming-parents/1014073/"> इन बॉलीवुड स्टार्स को शादीशुदा होते हुए फिर हुआ प्यार, पहली पत्नी से रिश्ता तोड़ की दूसरी शादी</a> )
-
एक्ट्रेस माही गिल ने भी एक बच्चे की मां हैं और वह भी बिन ब्याही मां हैं। माही ने यह खुलासा नहीं किया कि उनके बच्चे के पिता कौन हैं, लेकिन वह लंबे समय किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस रिलेशनशिप में रहते हुए उन्हें बेटी हुई थी जब आब तीन साल की हो चुकी है। माही अब अकेले अपने बेटी को पाल रही हैं।
-
साउथ के साथ ही बॉलीवुड में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने भी एक बेटे को जन्म दिया है। यह बेटा उनके बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ का है। कपल ने अभी तक शादी नहीं की है, हालांकि दोनों की शादी करने की बात सुर्खियों में रहती है। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/along-with-karisma-kapoor-mahima-chaudhary-malaika-arora-the-lives-of-these-actresses-were-ruined-after-marriage/1719692/"> शादी के बाद बर्बाद हो गई इन एक्ट्रेसेस की जिंदगी, कभी बड़े अरमानों से बसाया था घर</a> )
-
एक्ट्रेस नीना गुप्ता जब बिन ब्याही मां बनी थीं तब यह बहुत ही आश्चर्यजनक बात हुआ करती थी। नीना ने विवियन रिचर्ड के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए मसाबा को जन्म दिया था। हालांकि विवियन से नीना का रिलेशन लंबा नहीं रहा। अकेले ही नीना ने मसाबा की परवरिश की। बात दें की नीना ने साल 2008 में दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की थी।
-
मशहूर एक्ट्रेस सारिका ठाकुर एक्टर कमल हासन के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं और इसी दौरान वह मां बननने वाली थीं। मां बनने से कुछ दिन पहले ही सारिका और कमल ने शादी की थी। इनकी दो बेटियां भी हुईं, लेकिन बाद में ये कपल भी अलग हो गया। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/rekha-pooja-batra-diya-mirza-archana-puran-singh-neelam-kothari-bollywood-actresses-got-cheated-on-their-first-marriage/1719133/">बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को मिला था पहली शादी में धोखा, इस एक्ट्रेस को तीसरी शादी के बाद भी नहीं मिला सच्चा प्यार</a> )
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप से की थी, लेकिन इनका तलाक हो गया। इसके बाद काल्कि इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ लिविंग में रहने लगीं। गाय के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है, जबकि अभी तक काल्कि ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी नहीं की है।
-
एक्ट्रेस ईशा शरवानी भी बिन ब्याही मां की लिस्ट में शामिल हैं। ईशा का एक बेटा है लुका। ईशा सिंगल मॉम हैं और वह अब तक शादी नहीं की हैं। (All Photos: sociall Media)
