• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. these 10 problems including constipation can be removed by chewing this green leaf in the morning

फ्री में मिल जाएगा ये हरा पत्ता, रोज सुबह चबा लेने से दूर हो सकती है कब्ज समेत ये 10 समस्याएं

आपके पास एक ऐसा हरा पत्ता है तो फ्री में मिल जाएगा। इसके 4-5 पत्ते को चबा लेने से कब्ज से तो राहत मिल ही सकती ही साथ ही इन 10 बीमारियों में भी इसके गजब के लाभ मिलते हैं।

By: Vivek Yadav
October 19, 2024 09:08 IST
हमें फॉलो करें
  • 10 Miraculous Benefits of Eating Neem Leaves
    1/13

    हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिन्हें आयुर्वेद दवा के रूप में इस्तेमाल करता है। साथ ही सदियों से लोग छोटी और बड़ी बीमारियों भी इनका इस्तेमाल करते आ रहे हैं। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कब्ज की भी खूब समस्या रहती है। इसके साथ ही डायबिटीज की भी समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक हरा पत्ता है जिसके सेवन से कब्ज और डायबिटीज के साथ ही कई और समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। (Photo: Pexels)

  • 2/13

    दरअसल, हम नीम की बात कर रहे हैं जिसका हर हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सदियों से नीम का इस्तेमाल कई सारी समस्याओं में होता है रहा है। इसके पत्ते के सेवन से भी कई सारी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। आइए जानते हैं किन 10 समस्याओं में इसके पत्ते के सेवन से लाभ मिल सकता है। लेकिन इसके सेवन का सही तरीका भी पता होना जरूरी है। (Photo: Pexels)

  • 3/13

    1- कब्ज
    पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए नीम के पत्ते का सेवन सदियों से लोग करते आ रहे हैं। कहते हैं कि नीम का पत्ता पेट के हर मर्ज की दवा है। नीम का पत्ता फाइबर से भरपूर होता है और साथ ही एंटी बैक्टीरियल भी होता है। जिन्हें कब्ज की समस्या है उन्हें जरूर नीम के पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही ये ब्लोटिंग में भी फायदेमंद है। (Photo: Freepik)

  • 4/13

    2- डायबिटीज
    जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें कुछ दिनों तक जरूर नीम के पत्ते का सेवन करना चाहिए। खाली पेट इसके 4-5 पत्तों को चबा लेने से इंसुलिन का स्तर सही रहता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। (Photo: Freepik)

  • 5/13

    3- लीवर के लिए रामबाण
    नीम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स खूब पाया जाता है जो लिवर की सूजन को कम करने में काफी मदद कर सकता है। (Photo: Freepik)

  • 6/13

    4- गट हेल्थ
    गट हेल्थ पाचन के साथ ही शरीर के कई अन्य फंक्शन को भी प्रभावित करती है। ऐसे में नीम के पत्ते का सेवन करना चाहिए। नीम के पत्ते गट में मौजूद जर्म्स और खराब बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं जिससे पेट के इंफेक्शन से राहत मिल सकती है। (Photo: Freepik)

  • 7/13

    5- खून होगा साफ
    खून को साफ करने के लिए लोग पुराने समय से ही नीम के पत्ते का सेवन करते आ रहे हैं। नीम के पत्ते में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो खून में से टॉक्सिन को बाहर निलाक कर ब्लड को डिटॉक्स करते हैं। (Photo: Freepik)

  • 8/13

    6- इम्यूनिटी भी होती है मजबूत
    नीम की पत्तियों में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik)

  • 9/13

    7- त्वचा और बालों के लिए
    नीम की पत्तियों का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। दरअसल, इसके सेवन से खून साफ होता है जिससे त्वचा पर निखार आती है और साथ ही बालों को भी मजबूती मिलती है। (Photo: Freepik)

  • 10/13

    8- वजन
    इन सारी समस्याओं को दूर करने के साथ ही नीम की पत्तियां वेट मैनेजमेंट में भी काफी असरकारी बताई गई हैं। इसके सेवन से वजन को घटाने में भी मदद मिल सकती है। (Photo: Freepik)

  • 11/13

    9- ओरल हेल्थ
    नीम की पत्तियों में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो कैविटी की समस्या से निजात दिला सकते हैं। इसके साथ ही ये दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद है। (Photo: Freepik)

  • 12/13

    10- फोड़े, फुंसी और दाद-खाज
    नीम की पत्तियां को फोड़े, फुंसी और दाद-खाज जैसी समस्या में भी काफी असरकारी बताया गया है। इसके लेप लगाने से इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। चर्म रोग की समस्या में नीम के पत्तों को पानी में उबालकर स्नान करने से काफी हद तक इससे छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik)

  • 13/13

    खाने का सही तरीका
    हमेशा नीम की ताजी पत्तियों का सेवन करना चाहिए। सुबह के वक्त खाली पेट इसके सेवन से ज्यादा लाभ मिलता है। इसके साथ ही आप चाहे तो हफ्ते में एक या दो बार नीम की पत्तियों को पीसकर इसके रस का भी सेवन कर सकते हैं। (Photo: Freepik)

TOPICS
helath
Lifestyle
photo gallery
अपडेट
सनी देओल को ऑफर हुई ‘रामायण’ यूनिवर्स की दूसरी बड़ी फिल्म, इस लीड किरदार में नजर आएंगे एक्टर?
इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक, रास्पबेरी के फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, डाइट में जरूर करें शामिल
ईडी ने कफ सिरप रैकेट के सरगना को अंतिम समन जारी किया, अगली तैयारी रेड कॉर्नर नोटिस की
Delhi Pollution: दिल्ली में GRAP Stage-IV लागू, कक्षा 9 और 11 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में होंगी कक्षाएं
‘कार्यकर्ता मेरे लिए सब कुछ, मैं आपके लिए लड़ूंगा…’, यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी का पहला बयान
IND vs SA 3rd T20I Today Match: सीरीज में वापसी पर टीम इंडिया की नजर, जानें मैच से जुड़े अपडेट्स
PM Kisan Yojana 22th Installment: कब आएगी 22वीं किस्त? ये जरूरी काम नहीं किया तो रुक सकते हैं ₹2000
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Year Ender: 2025 में इन सितारों ने अपने नाम किए अलग-अलग रियलिटी शोज के खिताब, देखें पूरी लिस्ट
तेल बेचकर करोड़ों के मालिक बन गए पंकज चौधरी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष की कितनी है नेट वर्थ?
यशस्वी ने 8 दिन में लगाया दूसरा शतक, टीम को जीत दिला बने प्लेयर ऑफ द मैच; कब मिलेगी भारतीय टी20 टीम में जगह
‘मेरे पापा और भाई को गाली दी…’, दहेज में 20 लाख और कार के लिए वर पक्ष ने किया हंगामा, दुल्हन ने लिया चौंकाने वाला फैसला
फोटो गैलरी
10 Photos
सर्दियों में भारत के मेहमान होते हैं ये 10 खूबसूरत पक्षी, हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं यहां
2 days agoDecember 12, 2025
11 Photos
लाल आलू क्यों है सफेद आलू से ज्यादा हेल्दी? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
2 days agoDecember 12, 2025
8 Photos
आलस को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 जापानी तकनीकें, जिंदगी से हमेशा के लिए मिटा देंगे टालमटोल
2 days agoDecember 12, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US