-
हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिन्हें आयुर्वेद दवा के रूप में इस्तेमाल करता है। साथ ही सदियों से लोग छोटी और बड़ी बीमारियों भी इनका इस्तेमाल करते आ रहे हैं। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कब्ज की भी खूब समस्या रहती है। इसके साथ ही डायबिटीज की भी समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक हरा पत्ता है जिसके सेवन से कब्ज और डायबिटीज के साथ ही कई और समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। (Photo: Pexels)
-
दरअसल, हम नीम की बात कर रहे हैं जिसका हर हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सदियों से नीम का इस्तेमाल कई सारी समस्याओं में होता है रहा है। इसके पत्ते के सेवन से भी कई सारी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। आइए जानते हैं किन 10 समस्याओं में इसके पत्ते के सेवन से लाभ मिल सकता है। लेकिन इसके सेवन का सही तरीका भी पता होना जरूरी है। (Photo: Pexels)
-
1- कब्ज
पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए नीम के पत्ते का सेवन सदियों से लोग करते आ रहे हैं। कहते हैं कि नीम का पत्ता पेट के हर मर्ज की दवा है। नीम का पत्ता फाइबर से भरपूर होता है और साथ ही एंटी बैक्टीरियल भी होता है। जिन्हें कब्ज की समस्या है उन्हें जरूर नीम के पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही ये ब्लोटिंग में भी फायदेमंद है। (Photo: Freepik) -
2- डायबिटीज
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें कुछ दिनों तक जरूर नीम के पत्ते का सेवन करना चाहिए। खाली पेट इसके 4-5 पत्तों को चबा लेने से इंसुलिन का स्तर सही रहता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। (Photo: Freepik) -
3- लीवर के लिए रामबाण
नीम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स खूब पाया जाता है जो लिवर की सूजन को कम करने में काफी मदद कर सकता है। (Photo: Freepik) -
4- गट हेल्थ
गट हेल्थ पाचन के साथ ही शरीर के कई अन्य फंक्शन को भी प्रभावित करती है। ऐसे में नीम के पत्ते का सेवन करना चाहिए। नीम के पत्ते गट में मौजूद जर्म्स और खराब बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं जिससे पेट के इंफेक्शन से राहत मिल सकती है। (Photo: Freepik) -
5- खून होगा साफ
खून को साफ करने के लिए लोग पुराने समय से ही नीम के पत्ते का सेवन करते आ रहे हैं। नीम के पत्ते में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो खून में से टॉक्सिन को बाहर निलाक कर ब्लड को डिटॉक्स करते हैं। (Photo: Freepik) -
6- इम्यूनिटी भी होती है मजबूत
नीम की पत्तियों में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
7- त्वचा और बालों के लिए
नीम की पत्तियों का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। दरअसल, इसके सेवन से खून साफ होता है जिससे त्वचा पर निखार आती है और साथ ही बालों को भी मजबूती मिलती है। (Photo: Freepik) -
8- वजन
इन सारी समस्याओं को दूर करने के साथ ही नीम की पत्तियां वेट मैनेजमेंट में भी काफी असरकारी बताई गई हैं। इसके सेवन से वजन को घटाने में भी मदद मिल सकती है। (Photo: Freepik) -
9- ओरल हेल्थ
नीम की पत्तियों में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो कैविटी की समस्या से निजात दिला सकते हैं। इसके साथ ही ये दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद है। (Photo: Freepik) -
10- फोड़े, फुंसी और दाद-खाज
नीम की पत्तियां को फोड़े, फुंसी और दाद-खाज जैसी समस्या में भी काफी असरकारी बताया गया है। इसके लेप लगाने से इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। चर्म रोग की समस्या में नीम के पत्तों को पानी में उबालकर स्नान करने से काफी हद तक इससे छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
खाने का सही तरीका
हमेशा नीम की ताजी पत्तियों का सेवन करना चाहिए। सुबह के वक्त खाली पेट इसके सेवन से ज्यादा लाभ मिलता है। इसके साथ ही आप चाहे तो हफ्ते में एक या दो बार नीम की पत्तियों को पीसकर इसके रस का भी सेवन कर सकते हैं। (Photo: Freepik)
