-

दुनिया के कई ऐसे देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है। कई ऐसे शहर हैं जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। मोरी मेमोरियल फाउंडेशन ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि दुनिया के कौन से शहर पर्यटकों को सबसे अधिक पसंद है। (Photo Source: Pexels)
-
1- London
इस रिपोर्ट के अनुसार पहले स्थान पर ब्रिटेन का लंदन है जो टूरिस्टों की पहली पसंद है। ऐतिहासिक इमारतें, रॉयल पैलेस, म्यूजियम और आधुनिक लाइफस्टाइल के लिए मशहूर लंदन घूमने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। (Photo Source: Pexels) -
2- Tokyo
जापान का टोक्यो शहर हाई-टेक, पारंपरिक संस्कृति, एनीमे और अनोखे खानपान के लिए मशहूर है जो टूरिस्टों को अधिक आकर्षित करता है। (Photo Source: Pexels) -
3- Paris
फ्रांस के पेरिस को मोहब्बत का शहर कहा जाता है। एफिल टॉवर, फैशन और आर्ट के लिए मशहूर ये शहर भी पर्यटकों को सबसे अधिक पसंद है। (Photo Source: Pexels) दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं? -
4- Dubai
पिछले कुछ वर्षों से दुबई में टूरिज्म काफी बढ़ गया है। यहां की लग्जरी शॉपिंग, ऊंची इमारतें और रेगिस्तान सफारी पर्यटकों को अधिक लुभाती है। (Photo Source: Pexels) -
5- Amsterdam
नीदरलैंड का एम्स्टर्डम अपनी खूबसूरत नहरें, साइकिल संस्कृति और ऐतिहासिक संग्रहालय के लिए मशहूर है। यह टूरिस्टों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पांचवां शहर है। (Photo Source: Pexels) -
6- New York
अमेरिका का न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और नॉन-स्टॉप सिटी लाइफ के लिए मशहूर है। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। (Photo Source: Pexels) -
7- Istanbul
तुर्की का इस्तांबुल अपने एतिहासिक मस्जिदों और मार्केट के लिए मशहूर है। यह भी पर्यटकों की पसंदीदा शहर में से एक है। (Photo Source: Pexels) दुनिया के 10 देश जहां बोली जाती हैं सबसे अधिक भाषाएं, भारत में कितनी बोली जाती हैं? -
8- Madrid
स्पेन की राजधानी मैड्रिड फुटबॉल और नाइटलाइफ के लिए मशहूर है। दुनिया में सबसे अधिक टूरिस्टों द्वारा पसंद किया जाने वाला यह आठवां शहर है। (Photo Source: Pexels) -
9- Moscow
भव्य इमारतें, रेड स्क्वायर और रूसी इतिहास की झलक देखने के लिए राजधानी मास्को हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं। (Photo Source: Pexels) -
10- Singapore
दुनिया में सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाने वाला सिंगापुर दसवां शहर है। (Photo Source: Pexels) दुनिया के 10 फैमिली-फ्रेंडली देश, परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं