-
Tabu, Ajay Devgan, Sanjay kapoor, Sajid Nadiadwala, Nagarjuna: बॉलीवुड की एक दमदार एक्ट्रेस ने केवल अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के बल पर आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं, बल्कि उनकी इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान रही है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की दोस्त और करीबी रही ये एक्ट्रेस एक नहीं, बल्कि तीन बार रिलेशन में रही थीं, लेकिन 50 साल की उम्र होने के बाद भी अपना घर नहीं बसा सकीं। अपने करियर में ऊंचाई को छूने वाली ये एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ में जो चाही वह नहीं पा सकीं। तो चलिए आपको बताएं ये कौन हैं।
-
माचिस, कालापानी, अस्तित्व, चांदनी बार, मकबूल, चीनी कम, हैदर, दृश्यम,अंधाधुन समेत कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने वाली ये एक्ट्रेस हैं तब्बू।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/rishi-kapoor-actress-zeba-bakhtiyar-had-four-marriages-including-javed-jaffrey-and-adnan-sami-now-left-alone/1739921/ "> चार शादियां करके भी तन्हा रह गई ऋषि कपूर की ये एक्ट्रेस, सिंगर से लेकर एक्टर तक से रहा था संबंध </a> )
-
तब्बू ने इंडस्ट्री में अपनी एक खास इमेज कायम की है। हालांकि, तब्बू की एक्टिंग के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही है। तब्बू का नाम सबसे पहले एक्टर संजय कपूर के साथ जुड़ा था।
-
संजय के साथ तब्बू ने फिल्म प्रेम से डेब्यू किया था। दोनों फिल्म की मेकिंग के दौरान एक-दूसरे के दौरान करीब आ गए थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते इनका रिश्ता टूट गया था।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/dharmendra-hema-malini-zeenat-aman-soni-razdan-and-these-actresses-have-also-become-second-wife/1737761/ "> एक्ट्रेसेस जो बन गईं दूसरी पत्नी, लेकिन नहीं लेने दिया था पति को पहली पत्नी से तलाक </a> )
-
इसके बाद तब्बू का नाम फिल्ममेकर साजिद नडियाडवाला के साथ जुड़ा था। तब्बू साजिद की पहली पत्नी दिव्या भारती की अच्छी दोस्त थीं और उनकी मौत के बाद तब्बू ने ही साजिद को संभाला था।
-
तब्बू और साजिद के बीच इसी दौरान करीबी बढ़ गई थी, लेकिन साजिद दिव्या को भूल नहीं पा रहे थे। ऐसे में तब्बू ने खुद को साजिद से अलग कर लिया था।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/entertainment-gallery/rohit-shetty-super-action-director-rohit-shetty-at-once-upon-iron-actress-tabu-saree-here-is-how-khatron-ke-khiladi-host-changed-his-life/943966/ "> Rohit Shetty: कभी तब्बू की साड़ियां करते थे प्रेस, सबसे ज्यादा 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्में देने का है रिकॉर्ड </a> )
-
इसके बाद तब्बू साउथ स्टार अक्किनेनी नागार्जुन के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। तब्बू, नागार्जुन के साथ करीब 15 साल तक रिलेशनशिप में रहीं थीं। जब तब्बू को लग गया कि नागार्जुन अपनी बीवी को नहीं छोड़ेंगे तो वह उनसे भी अलग हो गईं। एक समय नागार्जुन के लिए तब्बू मुंबई छोड़कर हैदराबाद तक बस गई थीं।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/rekha-made-amitabh-bachchan-remember-on-the-pretext-of-tabu/1695649/ "> रेखा ने तब्बू के बहाने किया था जब अमिताभ बच्चन को याद, कहा था- ‘दोनों का व्रत सेम है’ </a> )
-
बता दें कि तब्बू और अजय देवगन कॉलेज फ्रेंड रहे हैं। मजाक में एक बार तब्बू ने कहा था कि, अगर मैं सिंगल हूं तो अजय के कारण हूं, कोई लड़का उनके पास आता था तो ये उसे मार कर भाग देते थे। (All Photos; Social Media)
