-
Surya Grahan 2020: साल के पहले सूर्यग्रहण का नजारा दिखने लगा है। इस अद्भूत खगोलनीय घटना को मुंबई, दिल्ली के साथ-साथ पूरे भारत में देखा जा रहा है। इसके पीक पर होने के दौरान रिंग ऑफ फायर उत्तरी राजस्थान, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दिखाई दिया है। वहीं दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ आदि शहरों में रिंग ऑफ फायर आंशिक रूप से दिखा। देश-विदेश में सूर्यग्रहण का प्रभाव सुबह से लेकर दोपहर तक दिखेगा। सुबह 9 बजे के बाद शुरू हुआ सूर्यग्रहण दोपहर के लगभग 3 बजे तक दिखेगा। कहा जा रहा है कि इस तरह का सूर्यग्रहण अब 1023 साल बाद 3043 में लगेगा। आइये देखते हैं सूर्य ग्रहण कहां कैसा दिखा-
-
मुंबई और अमृतसर: गोल्डन टेंपल के शहर अमृतसर और मुंबई में भी सूर्य ग्रहण दिख चुका है। यहां का सूर्य हरे रंग का दिखा। देखिये तस्वीर-
-
गुजरात: गुजरात के गांधीनगर में सूर्य नारंगी रंग का दिखा। ध्यान रहे भूलकर भी नग्नन आंखों से इस ग्रहण को ना देखें। देखिये तस्वीर-
-
देहरादून: सूर्य ग्रहण का नजारा अब भारत के कई शहरों में दिखने लगा है। देहरादून में रिंग ऑफ फायर का नजारा कुछ इस प्रकार का दिखा। देखिये तस्वीर-
-
दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में भी सूर्य ग्रहण का अद्भूत नजारा देथा गया है। देखिये आसमान में कैसा दिखा ग्रहण-
-
हरियाणा: हरियाणा के सिरसा की भी सूर्य ग्रहण की तस्वीरे आ चुकी हैं। रिंग ऑफ फायर का नजारा कुछ इस प्रकार का दिखा। देखिये तस्वीर-
जम्मू: घाटी की पहली सूर्य ग्रहण की तस्वीर जम्मू की आई थी। सूर्य का रंग हल्के पीले और नारंगी जैसा दिखा। देखिये तस्वीर- -
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में भी सूर्य ग्रहण देखा जा चुका है। यहां का सूर्य नीले रंग का दिखाई दिया। देखिये तस्वीर-
-
नोएडा: नोएडा में भी सूर्य ग्रहण दिख चुका है। सूर्य का शुरूआती नजारा ऐसा रहा। देखिये तस्वीर-
