-
देश में कई बार अलग-अलग राज्यों में हिंसा (Violence), दंगे (Riots) जैसी घटनाएं देखने को मिलती हैं। इस हिंसा और दंगों में कई लोग मारे जाते हैं, कई बेघर हो जाते हैं तो कईयों का कामकाज खत्म हो जाता है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में दंगों (Movies on Riots) के दर्द को दिखाया गया है और यह भी बताया गया है कि उन दंगों या हिंसा का लंबे समय तक व्यक्ति के जीवन पर क्या असर पड़ता है। ऐसे विषयों पर आधारित कई फिल्में ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। Grahan वेब सीरीज में 1984 के दंगे (1984 Riots) दिखाए गए हैं। इसके रिलीज के वक्त इसका काफी विरोध हुआ था। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर देखा जा सकता है।
-
Delhi 6: एक वक्त पर काले बंदर को लेकर काफी अफवाहें उड़ी थीं। इसमें उसी काले बंदर की वजह से दो धर्मों में दंगे दिखाए गए हैं और बताया गया है कि किस तरह काले बंदर को भी धर्मों में बांट दिया गया है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
-
Bombay: 1995 में आई डायरेक्टर मणिरत्नम की इस फिल्म में 1992 में बाबरी विध्वंस के दौरान हुए दंगों को दिखाया गया है। यह अमेजन प्राइम पर मौजूद है।
-
Gadar: Ek Prem Katha: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में 1947 के दौरान हुए दंगों को दिखाया गया है। इस फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें: सनी देओल से अक्षय कुमार तक, पर्दे पर आमिर खान से टकराए ये स्टार्स, सभी की फिल्में रहीं सुपरहिट)
-
Firaaq: इस फिल्म में 2002 में गुजरात के गोधरा में हुए दंगों और उससे प्रभावित लोगों की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म जियो सिनेमा पर है।
-
Mr and Mrs Iyer: इस फिल्म में मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की की कहानी के साथ-साथ दंगों को भी दिखाया गया है। (यह भी पढ़ें: Ashram 3 के ‘बाबा निराला’ इन्हें मानते हैं एडवांटेज, उन्हीं से मिलता है अच्छी फिल्मों और वेब सीरीज का आइडिया)
-
Black Friday: इस फिल्म का प्लॉट भी 1992 के बाबरी विध्वंस पर आधारित है जिसमें दिखाया गया है कि इसके बाद ही 1993 मुंबई में ब्लास्ट और दंगे होते हैं। इसे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।