-
Actors Affair, Breakup and Divorce: बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर टीवी (TV) तक में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनका या तो ब्रेकअप हो चुका है या फिर अपने पार्टनर से तलाक ले चुके हैं और इनमें से भी कई स्टार्स ऐसे हैं जो आज भी अपने एक्स संग अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इनमें बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Amir Khan) का नाम भी शामिल है। आमिर खान ने किरण राव (Kiran Rao) से 2005 में दूसरी शादी (Amir Khan and Kiran Rao Wedding) की थी और साल 2021 में दोनों का तलाक (Amir Khan Kiran Rao Divorce) हो गया। हालांकि आज भी कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता है और दोनों की अच्छी बॉन्डिंग है।
-
इन दिनों रितिक रोशन के अफेयर के चर्चे एक्ट्रेस सबा आजाद संग हैं। रितिक का अपनी पत्नी सुजैन संग तलाक हो चुका है लेकिन आज भी दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर शरद मल्होत्रा कई साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद भी शरद ने दिव्यांका को शादी की बधाई दी थी।
-
एक्टर करण कुंद्रा और कृतिका कामरा कई साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। (यह भी पढ़ें: तीन बार हुई शादी, दो से हुआ तलाक तो एक पत्नी की हुई मौत, ‘अफेयर’ से भी रहे सुर्खियों में)
-
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद दोनों ने ये जवानी है दीवानी फिल्म की थी जिसमें उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी। इसके बाद भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया।
-
टीवी एक्टर और होस्ट रित्विक धनजानी करीब सात साल तक आशा नेगी संग लिव-इन में थे। भले ही सात साल बाद दोनों अलग हो गए लेकिन आज भी दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स करते रहते हैं। (यह भी पढ़ें: तलाक के बाद 7 साल से लिव-इन में रह रहीं हैं रेशम टिपनिस, दोबारा शादी को लेकर ये सोचती हैं एक्ट्रेस)
-
गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री भी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद दोनों को राजीव खंडेलवाल के शो पर देखा गया जहां दोनों ने कहा कि अब वह अच्छे दोस्त हैं। (All Photos: Social Media)
