-
Sonu Nigam Love Story: अपनी आवाज से लाखों लोगों के दिलों में घर बनाने वाले सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) का आज जन्मदिन (Sonu Nigam Birthday) है। सोनू आज 49 साल के हो गए हैं। सोनू निगम की आवाज की ही तरह उनकी लव स्टोरी (Sonu Nigam Love Story) भी बेहद सुंदर है और कपल आज खुशहाल जिंदगी जी रहा है।
-
सोनू निगम और उनकी पत्नी मधुरिमा की पहली मुलाकात 1995 में एक प्रोग्राम के दौरान हुई थी।
-
यहीं से दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। चूंकि मधुरिमा को भी गाने का शौक था इसलिए दोनों की मुलाकात का सिलसिला चलता रहा था।
-
एक-दूसरे से इसी तरह मुलाकात के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। (यह भी पढ़ें: हेलो से शुरू हुई थी रजनीकांत की बेटी संग लव स्टोरी, 18 साल बाद तलाक ले जुदा कर ली थी राहें)
-
करीब सात साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। सोनू निगम ब्राह्मण थे तो वहीं मधुरिमा बंगाली परिवार से थीं लेकिन उनकी शादी में कोई समस्या नहीं हुई।
-
दोनों ने परिवार की मर्जी से 2002 में शादी कर ली और खुशहाल जिंदगी जीने लगे। (यह भी पढ़ें: इसी साल अली फजल से शादी करेंगी ऋचा चड्ढा, एक्ट्रेस का कुछ ऐसा है वेडिंग प्लान)
-
आज दोनों का एक बेटा नेवान निगम है और नेवान भी बचपन से ही गाने के शौकीन हैं। (Photos: Social Media)