-
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 37वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह अपने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पेरिस में हैं। अर्जुन कपूर के फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज और रिश्तेदार तक अर्जुन को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। वहीं उनकी कजिन सिस्टर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी उनके जन्मदिन के मौके पर भाई पर प्यार लुटाया है।
-
सोनम कपूर ने अर्जुन के बर्थडे पर कई तस्वीरें शेयर की हैं और अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
-
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा है कि हम दोनों में महज 15 दिन का फर्क है।
-
बचपन से लेकर अब तक हम दोनों साथ में खेले हैं, साथ में खाया है और साथ में ही बड़े हुए हैं। (यह भी पढ़ें: 6 साल बाद पत्नी से तलाक ले रहे हैं रैपर रफ्तार, ये सिंगर्स भी तलाक लेकर हो चुके हैं अलग, एक से हर्जाने में मांगे गए थे 10 करोड़)
-
सोनम ने लिखा कि तुम अपने करियर में यूं ही तरक्की करते रहो और खुश रहो।
-
सोनम ने अर्जुन कपूर के साथ बचपन से लेकर अब तक की कई तस्वीरें दिखाई हैं। (यह भी पढ़ें: Shamshera में भी विलेन ही बने हैं संजय दत्त, खुद बताया क्यों चुन रहे हैं खलनायक वाले किरदार)
-
सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और पति के साथ लंदन में ही हैं। वहीं अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में हैं। (All Photos: Sonam Kapoor Instagram)
