-
वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ ही डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी होती है। कुछ चीजों हैं जो वजन घटाने में काफी लाभकारी बताई गई हैं जिसमें से एक सत्तू और बेसन भी हैं। (Photo: Pexels) 8 घंटे की नींद के बाद भी रहती है थकावट और सुस्ती, इन आसान उपाय से दूर हो सकती है ये समस्या
-
सत्तू और बेसन दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो वजन घटाने के साथ ही शरीर को कई सारे लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन वजन घटाने में दोनों में से ज्यादा प्रभावशाली कौन सा है। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)
-
सत्तू क्या है?
सत्तू भूना हुआ चना (या कभी-कभी जौ/गेहूं मिश्रित) का सूखा आटा होता है, जिसे ठंडे पेय, पराठों या हल्के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। (Photo: Freepik) -
बेसन क्या है?
बेसन चने को पीसकर प्राप्त फाइन आटा है जिसका इस्तेमाल पकौड़े, चिल्ला, सूप, मिठाइयां आदि बनाने में होता है। यह भी पोषण से भरपूर होता है। (Photo: Freepik) ट्रेडमिल या बाहर दौड़ना? कौन ज्यादा बेहतर, जानें फायदे और नुकसान? -
सत्तू वजन कम करने में कैसे मदद करता है?
एक बड़े चम्मच सत्तू में लगभग 5-7 ग्राम प्रोटीन और लगभग 18 ग्राम फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरे रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम: सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिसके चलते डायबिटीज मरीजों के लिए भी यह लाभकारी बताया गया है। (Photo: Freepik)
-
सत्तू के पोषक तत्व: सत्तू में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में लाभकारी हैं। (Photo: Freepik) शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों है ब्रोकली, कौन-कौन से मिलते हैं दस लाभ
-
बेसन वजन कम करने में कैसे मदद करता है?
प्रोटीन से भरपूर: 100 ग्राम बेसन में लगभग 22 ग्राम प्रोटीन होता है और कैलोरी कम होता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
कम वसा: बेसन में वसा की मात्रा काफी कम होती है जिससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। (Photo: Pexels)
-
पाचन में बेहतर: बेसन पेट के लिए भी लाभकारी बताया गया है। इसके पोषक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। (Photo: Pexels)
-
सत्तू vs बेसन: कौन बेहतर?
वजन घटाने के दृष्टिकोण से दोनों ही लाभकारी हैं। अगर आप अधिक फाइबर चाहते हैं तो सत्तू चुन सकते हैं। बेसन का सेवन स्नैक्स के रूप में भी किया जा सकता है। इसके साथ ही ये दोनों ही आसानी से पचने वाले आहार हैं। (Photo: Pexels) तीन महीने में कम हो सकता है LDL कोलेस्ट्रॉल, ये पांच चीजें दिल को रखती हैं स्वस्थ
