-
Pooja Shetty-Milind Deora, Sachin Pilot-Saar Abdullah Pilot, Ammani Tripathi-Oshin Pandey, Priyadarshini Raje Scindia-Jyotiraditya Scindia, Tej Pratap Singh Yadav-Rajalakshmi Yadav : भारतीय राजनीति में बहुत से युवा राजनेताओ ने एंट्री कर ली है। अपने पिता के बाद इन युवा नेताओं ने अलग-अलग राजनैतिक पार्टियों के साथ मिलकर देश की कमान थाम ली है, लेकिन क्या आपको पता है कि इन युवा राजनेताओं की पत्नियां क्या करती हैं। यहां 5 ऐसे राजनेताओं की पत्नियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो अपने स्टाइल और ब्यूटी से ही नहीं, बल्कि अपने काम से भी जानी जाती हैं।
-
मिलिंद देवड़ा कांगेसी नेता है और वह पूर्व केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी और नौवहन राज्य मंत्री रह चुके हैं। मिलिंद की पत्नी पूजा शेट्टी देवड़ा हैं। पूजा शेट्टी एक फिल्म निर्माता हैं। साथ ही ये एडलैब्स इमेजिका की एमडी हैं।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/bjp-mp-hema-malini-dharmendra-to-jaya-amitabh-bachchan-and-smriti-irani-kirron-kher-these-female-politiciams-did-inter-caste-love-marriage-some-take-divorce/1726917/"> शादी के बाद कभी ससुराल नहीं गईं BJP MP हेमा मालिनी, जाति-धर्म की दीवार तोड़ इन 7 महिला नेताओं ने की लव मैरिज</a> )
सारा अब्दुल्लाह पायलट राजस्थान के उपमुख्यमंत्री रह चुके सचिन पायलट की पत्नी हैं। सारा सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह की बेटी हैं। सारा योगा इंस्ट्रक्टर हैं और वे अपना फोकस योग और योग क्लासेस पर रखती हैं। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी हैं। प्रियदर्शिनी बरोडा के गायकवाड परिवार की राजकुमारी हैं और 2012 में फेमिना पत्रिका ने इन्हें विश्व की 50 सुंदरियों की सूची में शामिल किया था। बता दें कि प्रियदशर्नी अपने पति ज्योतिरादित्य के साथ मिलकर उनके राजनैतिक करियर को संवारती हैं। चुनाव प्रचार से लेकर उनकेराजनैतिक कार्यों को लेखा-जोखा सब कुछ देखती हैं। ( <a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/jaya-jetlely-george-fernandes-relationship-rahul-gandhi-partymen-alka-lamba-amitabh-bachchan-friend-kirron-kher-to-bjp-mp-roopa-ganguly-these-female-politicians-take-divorce-after-become-mother/1727830/"> सफल नहीं रही इन 5 महिला नेताओं की लव मैरिज, बच्चा होने के बाद पति संग हुआ तलाक </a> ) -
नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने दूसरी शादी ओशिन पाण्डेय से पिछले साल की है। ओशिन मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। उन्होंने नोएडा के सिम्बॉसिस इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी से लॉ किया है। वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। वह एक बाइक राइडर भी हैं। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/these-7-actresses-including-kalki-koechlin-neena-gupta-mahi-gill-became-mother-while-in-relationship/1719819/"> लिव-इन मे रहते हुए बन गई थीं ये एक्ट्रेसेस मां, कोई हो गया अलग तो किसी ने नहीं की शादी</a> )
-
मुलायम सिंह यादव के भतीजे तेज़ प्रताप सिंह यादव की पत्नी लालू की छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव हैं। राजलक्ष्मी यादव ने एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। राजलक्ष्मी फिलहाल अपने घर और परिवार की जिम्मेदारियों में लगी हुई हैं। (All Photos: Social Media)
