-  

अमेठी का राजघराना अपने अस्तित्व के लिए लड़ता दिख रहा है। ग्वालियर रियासत और दूल्हाराय द्वारा स्थापित यह राज परिवार कभी अपनी गौरावशाली होने पर फक्र करता था, आज वहां पिता संजय सिंह (Raja Sanjay Singh) और पुत्र अनंत विक्रम सिंह (Kunwar Anant Vikram Singh) और पहली पत्नी पत्नी गरिमा सिंह (Garima Singh) के बीच हक की जंग चल रही है। इस जंग का अंतिम परिणाम कहीं यह न हो कि यूपी सरकार इस भवन को पर्यटन विभाग को सौंप दे।
 -  
अमेठी में राजघराने की लड़ाई सड़क से कोर्ट तक पहुंच चुकी है। अमेठी राजघराने के महाराजा और सांसद रहे संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह और दूसरी पत्नी अमिता सिंह के बीच संपत्ति पर हक को लेकर जंग शुरू हो चुकी है। इस जंग में गरिमा और संजय के बेटे कुंवर अनंत विक्रम सिंह भी शामिल हैं।
 -  
संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह से तीन संतान हैं। अनंत विक्रम सिंह और बेटियां सब्या, महिमा। संजय सिंह का कहना है कि उनका पहली बीवी गरिमा सिंह से तलाक हो चुका है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इस तलाक को खारिज कर दिया है।
 -  
पिता से हक पाने के लिए पहले तो बेटे अनंत और पत्नी गरिमा सिंह ने राजा संजय से सुलह करने की मांग की थी, लेकिन जब सुलह नहीं हो पाया और झगड़ा महल के बाहर निकल गया तो मां गरिमा के साथ अनंत भवन में जबरन आकर रहने लगे।
 -  
साल 2014 में राजा और कुंवर के बीच शुरू हुई जुबानी जंग, शारीरिक जंग तक पहुंच गई और इसे देखते हुए भूपति भवन छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
 -  
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा रहे सांसद राजा डॉ. संजय सिंह का कहना था कि उनकी पहली पत्नी लालच में यह सब कर रही हैं और उन्होंने उनसे 20 करोड़ रुपए की मांग रखी थी। राजा संजय ने विज्ञप्ति जारी कर घटना को शर्मनाक बताया था और उन्होंने अपने बेटे अनंत विक्रम सिंह को भी नहीं छोड़ा और कहा था कि अनंत पूर्वजों का मजाक उड़ाते हैं।
 -  
संजय सिंह का कहना था कि गरिमा सिंह के व्यवहार से दुखी होकर वह अमिता से दूसरी शादी किए थे। इतना ही नहीं राजा ने यह भी आरोप लगाया था कि गरिमा से उनका पुत्र अनंत दस साल तक बात नहीं किया था, लेकिन संपत्ति के लिए यह सब एक हो गए हैं।
 -  
बता दें कि मांडा राजघराने के राजा और पीएम रहे वीपी सिंह की भतीजी गरिमा से संजय सिंह की शादी हुई थी, लेकिन तीनों बच्चों के जन्म के बाद राजा संजय ने गरिमा को निचली अदालत से तलाक देकर अमिता मोदी से शादी की थी। लेकिन गरिमा का कहना था कि तलाक में उनके हस्ताक्षर नहीं थे।
 -  
गरिमा का कहना था कि उनके पति उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाते रहे हैं। उन्हें अपने बच्चों का हक चाहिए और इसके लिए वह अंत तक लड़ेंगी। बता दें कि संजय सिंह की दूसरी शादी करीब 24 साल बाद भूपति भवन के हक की लड़ाई शुरू हुई थी जो कोर्ट तक गई थी।
 -  
संजय सिंह ने अमिता मोदी से साल 1995 में शादी की थी। अमिता मोदी की पहली शादी स्पोर्ट्समैन रहे बैंडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी से हुई थी। जिनकी बाद में हत्या हो गई थी। कभी सैयद मोदी, अमिता मोदी और संजय मोदी एक दूसरे के दोस्त हुआ करते थे।
 -  
Photos:Social Media