-
रेखा रील लाइफ में ही नहीं रियल लाइफ में भी बेहद रहस्यमी मानी जाती हैं। यही कारण है कि उन्हें बॉलीवुड की मिस्ट्री गर्ल का टैग दिया गया है। एक अवार्ड फंक्शन में उन्होंने अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय को अवार्ड देकर सम्मानित किया था और साथ ही अपनी पहली मुलाकात की कहानी भी बताई थी।
-
रेखा ने बताया था कि एक बार वह अपनी शूटिंग से घर लौट रही थीं। उस दिन का मौसम बहुत ही सुहाना था।
-
हल्की बारिश हो रही थी और वह अपनी कार से बाहर देख रही थीं, तभी उनके सामने एक चांद सी सुंदर लड़की कैटवॉक करती नजर आई।
-
रेखा कहना था कि वह उस लड़की को देखकर तुरंत अपनी कार रोक दीं और शीशा नीचे कर उस लड़की को देखने लगी थीं।
-
रेखा ने कहा था कि उस खूबसूरत लड़की को देखकर वह कार उतर गईं और उसे गले लगा ली थीं।
-
रेखा ने बताया कि वह लड़की कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय थी।
-
रेखा ने ऐश संग अपनी पहली मुलाकात का किस्सा बेहद फिल्मी अंदाज में बताया था।
-
इसके बाद रेखा ने ऐश को अवार्ड दे कर सम्मानित भी किया था। Photos: Social Media
