-
लहसुन में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैंगनीज, फास्फोरस, आयरन, सेलेनियम, और कैल्शियम जैसे विटामिन और खनिज अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं। (Photo: Freepik) आपकी रसोई में है खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा, ये 8 मसाले आ सकते हैं काम
-
लहसुन को कच्चा और भुनकर दोनों तरीकों से खाया जाता है। लेकिन इसे भुनकर खाने इसके लाभ और भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भूनकर लहसुन खाने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं। (Photo: Pinterest)
-
इम्यूनिटी: लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और अलिसिन पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसे भूनकर खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही सर्दी खांसी की भी समस्या से राहत पा सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप: लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिसे भुनकर खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को भी संतुलित करने में मदद करता है। (Photo: Freepik) डायबिटीज मरीज इस तरह खा सकते हैं चावल, ब्लड शुगर लेवल पर नहीं पड़ेगा असर
-
ऑक्सीडेटिव तनाव: भुना हुआ लहसुन फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय कर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बच जाते हैं। (Photo: Pexels)
-
पाचन: जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें भुने हुए लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आंत से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं जिससे पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। (Photo: Freepik)
-
हड्डियों और जोड़ों: भुने लहसुन के सेवन से हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) नाभि में हींग डालने से क्या होता है? फायदे और लगाने का सही तरीका
-
थकान: जिन लोगों को अक्सर थकान की समस्या रहती है उन्हें भुने हुए लहसुन के सेवन की सलाह दी जाती है। यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है जिससे थकान की समस्या खत्म हो सकती है। (Photo: Pexels)
-
सूजन: लहसुन में ऐसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पूरे शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Freepik) क्या आर्टरीज के ब्लॉकेज को खत्म कर सकता है अनार का जूस, कैसे धमनियों को मिलता है लाभ?