-
बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने शादी से पहले फिल्मों में जिन को-स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी बाद में वही उनके देवर, ससुर, जीजा या जेठ बन गए। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने ऑनस्क्रीन तो रोमांटिक किरदार किए और बाद में वह रिश्तेदार बन गए। इसमें दो स्टार्स ऐसे भी हैं जो शादी के बाद अपनी साली और भाभी संग पर्दे पर रोमांस करते नजर आए थे।
-
शशि कपूर ने रणधीर कपूर की पत्नी बबीता संग ऑनस्क्रीन रोमांटिक फिल्म की थी। शशि कपूर बबीता के चाचा ससुर थे।
-
सैफ अली खान ने अपनी साली यानी करिश्मा कपूर के साथ हम साथ-साथ में रोमांस किया था। असल जिंदगी में सैफ करीना कपूर के पति हैं। हालांकि फिल्म के समय उनकी करीना से शादी नहीं हुई थी।
-
अनिल कपूर ने फिल्मों में अपनी भाभी श्रीदेवी संग एक नहीं कई फिल्मों में रोमांटिक सीन किए हैं। हालांकि श्रीदेवी की बोनी कपूर से शादी के बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया।
-
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय ने एक फिल्म में एक रोमांटिक आइटम गीत पर डांस किया था। इसमें अभिषेक बच्चन भी उनके साथ ही थे।
-
सलमान खान अपनी भाभी मलाइका अरोड़ा के साथ जब ‘मुन्नी बदनाम’ हुई आइटम सांग किया था तो वह उनके छोटे भाई अरबाज की पत्नी थीं।
-
राजेश खन्ना ने भी अपनी साली सिंपल खन्ना के साथ एक रोमांटिक फिल्म तब की थी जब वह डिंपल से शादी कर चुके थे। PHotos: Social Media