-

आपका दिन अच्छा होगा या फिर बुरा यह ज्यादातर सुबह की शुरुआत पर निर्भर करता है। अगर देर से सोने की आदत है तो सारे काम देर से करेंगे और दिनभर थकावट महसूस होगी। लेकिन अगर जल्दी उठते हैं तो आपके पास पूरे दिन में काम के लिए पर्याप्त समय बचता है। (Photo: Freepik)
-
सुबह उठने के बाद लोग योग और व्यायाम करते हैं। लेकिन बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज से सुबह की शुरुआत कैसे करनी चाहिए जिससे पूरा दिन अच्छा जाए। इसके साथ ही उन्होंने एक नियम भी बताया है। Photo: Freepik)
-
1- प्रेमानंद महाराज के अनुसार सुबह उठने के बाद सबसे पहले गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। जल्दी नहीं बल्कि 5 से 10 मिनट में पानी पीना चाहिए। इसके बाद थोड़ी टहलें और फिर शौच जाना चाहिए। Photo: Pexels)
-
2- प्रेमानंद महाराज के अनुसार सुबह व्यायाम या फिर योग करने से पहले स्नान करना चाहिए। इससे एकाग्रता बढ़ती है, मन शांत होता है और मांसपेशियां तैयार होती हैं। Photo: Pexels) रात को 2-3 बजे तक नींद नहीं आती और सोचते रहते हैं, प्रेमानंद महाराज ने बताया बाहर निकलने का आसान तरीका
-
3- स्नान के बाद व्यायाम या फिर योग करना चाहिए। प्रेमानंद महाराज के अनुसार सुबह उठने के बाद का जो क्रम बनाया गया है उसे फॉलो करना चाहिए। Photo: Freepik)
-
4- योग या एक्सरसाइज के बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए
योग या एक्सरसाइज के बाद स्नान करने से शरीर का बढ़ा हुआ तापमान और ऊर्जा बाधित होती है। रक्त संचार में अचानक बदलाव आ सकता है। इससे पहले स्नान से मांसपेशियों की रिकवरी में मदद मिलती है। Photo: Freepik) -
5- प्रेमानंद महाराज के अनुसार ऐसी दिनचर्या बनाना चाहिए कि आपको हर हाल में रात को 10 बजे तक नींद आ जाए। अगर रात को 10 बजे सो जाते हैं तो सुबह 5 बजे उठ जाएंगे। उठने का यह सबसे उत्तम समय है। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
6- 10-10-10 का नियम क्या है?
प्रेमानंद महाराज के सुबह 10-10-10 का नियम बताया है। इस नियम में स्नान के बाद 10 मिनट दंड बैठक, 10 मिनट साधना और 10 मिनट तक प्राणायाम करना चाहिए। नियमित रूप से अगर इस दिनचर्या का पालन करते हैं तो इससे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। साथ ही आध्यात्मिक लाभ भी मिलता है। Photo: Freepik) प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसे लोगों के जीवन में कभी नहीं आता सुख, भक्ति नहीं आती है काम