-
आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि देर से सोकर उठने की आदत बन गई है। रात में देर से सोना और सुबह देर से उठना लोगों की आदत बन गई है। इसका हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज ने बताया है कि सुबह किस वक्त उठना चाहिए और क्यों? इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि सुबह में जल्दी कैसे उठे? (pexels)
-
सुबह जल्दी उठने से शरीर को कई फायदे होते हैं। दिमाग, मन और शरीर तीनों स्वस्थ रहते हैं। आइए जानते हैं सुबह कितने बजे उठना चाहिए और क्यों? (pexels)
-
प्रेमानंद महाराजी जी के अनुसार सुबह 4 से 6 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त होता है। इस वक्त जो लोग सोए रहते हैं उन्हें मानसिक बीमारियां और शारीरिक समस्याएं घेर लेती हैं। प्रेमानंद जी महाराज ने सुबह जल्दी उठने का तरीका भी बताया है। (PremanandJi Maharaj/FB)
-
प्रेमानंद जी महाराज सुबह जल्दी उठने के लिए सबसे आवश्यक इच्छा शक्ति और नियम को बताया है। जब सुबह 4 बजे उठने लगेंगे को कुछ ही दिनों में शरीर को इसकी आदत लग जाएगी। एक बार आदत पड़ जाने के बाद शरीर को उठने के लिए अलार्म की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। (PremanandJi Maharaj/FB)
-
प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार सुबह जल्दी उठने के लिए रात को जल्दी सोना जरूरी है। रोज रात को सोने का एक नियम बनाए और उसे फॉलो करें। (pexels)
-
सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजों से दूर बना लेनी चाहिए। महाराज जी के मुताबिक सोने से 2 घंटे पहले इन चीजों के इस्तेमाल करने के बजाय किताब पढ़ने की आदत डालें। (pexels)
-
फायदे सुबह जल्दी उठने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है। योग और मेडिटेशन करने के लिए वक्त निकाल सकते हैं। इसके साथ ही सुबह जल्दी उठने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और मेंटल हेल्थ में भी सुधार होती है। (pexels)
