-
महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार बेहद ही खास होता है। एक महीने पहले से ही महिलाएं इस त्योहार की तैयारी शुरू कर देती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर जाकर तैयार भी होती हैं और तरह-तरह के फेशियल करवाती हैं। लेकिन अब आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 9 ऐसे नेचुरल फेस स्क्रब जो न सिर्फ त्वचा को कोमल और ग्लोइंग बनाएंगे बल्कि कई सारी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकते हैं। इसके साथ ही ये भी जानते हैं कि हफ्ते में कितनी बार और कितनी देर तक चेहरे पर स्क्रब करना चाहिए। (Photo: Indian Exress)
-
1- कॉफी और चीनी: करवा चौथ से 1 महीने पहले अपने चेहरे पर कॉफी और चीनी का पेस्ट तैयार कर हफ्ते में 2 बार अप्लाई करें। इससे न सिर्फ फेस पर ग्लो आएगी बल्कि झुर्रियों और ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Pexels)
-
2- बेसन और मुल्तानी मिट्टी: बेसन और मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या फिर कच्चा दूध मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकती हैं। कोमल त्वचा के साथ ही चेहरे से दाग-धब्बे भी गायब हो सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
3- ओटमील और दही: करवा चौथ पर आप ओटमील और दही को मिलाकर फेस स्क्रब तैयार कर सकती हैं। दाग-धब्बे, झुर्रियां, पिंपल्स और शुष्क त्वचा से छुटकारा मिल सकता है और चेहरे की रंगत बढ़ती है। (Photo: Freepik)
-
4- नारियल तेल और चीनी: बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहती तो आप नारियल तेल में थोड़ी सी चीनी मिलाकर अपने चेहरे को हल्के हाथों से कुछ देर मसाज कर लें। इससे त्वचा को नमी मिलती है और कोमलता बढ़ती है। (Photo: Pexels)
-
5- खीरा और नमक: खीरा और समुद्री नमक ये स्क्रब आपकी स्किन को हाइड्रेट रखता है। साथ ही ऑयली फेस से भी छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
6- टमाटर और दही: चेहरे पर तुरंत ग्लो के लिए ये फेस स्क्रब बेहद असरदार बताया गया है। (Photo: Freepik)
-
7- अखरोट और शहद: दरदरे पिसे हुए अखरोट में एक चम्मच शहद और एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे पर स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करें। हफ्ते में दो बार करने से आपको इसका असर खुद दिखने लगेगा। (Photo: Freepik)
-
8- मसूर स्क्रब: सबसे पहले मसूर की दाल को 2 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें और इसमें शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार अप्लाई करें। करवा चौथ तक आपके चेहरे की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। (Photo: Freepik)
-
9- ब्राउन शुगर स्क्रब: घर पर ब्राउन शुगर स्क्रब भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए ब्राउन शुगर में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर कुछ देर तक स्क्रब करें। न सिर्फ त्वचा चमकदार होती है बल्कि कई सारी स्किन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
हफ्ते में कितनी बार और कितनी देर करना चाहिए स्क्रब
फेस की स्क्रबिंग 3 से 5 मिनट तक कर सकते हैं। इससे ज्यादा देर करने से त्वचा खुरदरी होने लगती है। हफ्ते में 2 बार स्क्रब करना फायदेमंद बताया गया है। इसके साथ ही स्क्रब के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। (Photo: Freepik)
