-
सितारो और बिजनेसमैन आए दिन अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। कोई अपने कपड़ों की वजह से कोई कीमती सामान के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी महंगी घड़ियों के लिए चर्चा में रहते हैं। (Photo: Jacob & Co./FB)
-
इस वक्त अनंत अंबानी काफी चर्चा में है। दरअसल, एक घड़ी के चलते वह चर्चा में हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस घड़ी की कीमत इतनी ज्यादा है कि कीमत का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। (Photo: Nitaambani official/FB)
-
दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां बनाने वाली कंपनियों में से एक जैकब एंड कंपनी ने अनंत अंबानी के लिए बेहद ही खास घड़ी बनाई है। इसका डिजाइन और थीम बेहद ही खास है जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। (Photo: Nitaambani official/FB)
-
दरअसल, यह घड़ी वनतारा से प्रेरित है और इसे जैकब एंड कंपनी ने अनंत अंबानी के लिए खास तौर पर तैयार किया है। जैकब एंड कंपनी ने इस घड़ी को अनंत अंबानी की वन्यजीव संरक्षण पहल वनतारा को समर्पित किया है। जिसका उद्देश्य वन्यजीवों की रक्षा करना है। (Photo: Jacob & Co./FB)
-
इस घास खड़ी के डायल के बीच में अनंत की आकृति है जिसमें वो एक चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनके चारों ओर एक शेर और एक बाघ और हाथी का बारीक चित्रण किया गया। (Photo: jacobandco/Insta)
-
इन रत्नों से जड़ा है
इस घोड़ी को बनाने में विभिन्न कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया है जिसमें डेमेंटोइड ग्रार्नेट्स, ट्सवराइट्स, हरे नीलम और सफेद हीरे शामिल हैं। (Photo: jacobandco/Insta) -
जैकब एंड कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इसमें कुल 397 रत्न हैं जिनका वजन 21.98 कैरेट है। इस घड़ी में रत्नों का चयन, काटना और सेट करना हाथ से किया गया है। (Photo: jacobandco/Insta)
-
कीमत
अनंत अंबानी की वनतारा समर्पित घड़ी वन्यजीव संरक्षण के पति उनके समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस घड़ी की कीमत 12.5 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। (Photo: jacobandco/Insta) महंगी घड़ी ही नहीं Anant Ambani के पास ये 5 बेशकीमती चीजें भी हैं