-
अंडा सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे महंगा अंडा किस देश के लोग खाते हैं। (Photo: Freepik)
-
दरअसल, वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने Numbeo के हवाले से एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया है कि 12 अंडे के लिए सबसे अधिक कीमत किस देश के लोग चुकाते हैं। (Photo: Pexels)
-
1- Switzerland
इस डाटा के अनुसार स्विट्जरलैंड के लोग एक अंडे के लिए सबसे अधिक कीमत चुकाते हैं। यहां के लोग 12 अंडे के लिए 6.71 डॉलर अदा करते हैं जिसे भारतीय करेंसी में कन्वर्ट करेंगे तो 582 रुपये होगा। ऐसे में एक अंडे की कीमत 48 रुपये के करीब बैठती है। (Photo: Freepik) -
2- New Zealand
न्यूजीलैंड दुनिया का वो दूसरा देश है जहां के लोग सबसे महंगा अंडा खाते हैं। यहां 12 अंडे की कीमत 6.20 डॉलर (538 रुपये) है। (Photo: Pexels) -
3- Denmark
इसी तरह डेनमार्क के लोग एक दर्जन अंडे के लिए 4.56 डॉलर (396 रुपये) अदा करते हैं। (Photo: Pexels) पूरी दुनिया में सबसे अधिक किन चीजों का होता है आयात? -
4- Netherlands
नीदरलैंड में एक दर्जन अंडे की कीमत 4.40 डॉलर है जो 382 रुपये के करीब है। (Photo: Pexels) -
5- Austria
ऑस्ट्रिया के लोग एक दर्जन अंडे की कीमत 4.16 डॉलर (361 रुपये) चुकाते हैं। (Photo: Freepik) -
6- Australia
ऑस्ट्रेलिया दुनिया का वो छठा देश है जो एक दर्जन अंडे के लिए सबसे अधिक कीमत चुकाता है। यहां पर एक दर्जन अंडे की कीमत 4.12 डॉलर (357.95 रुपये) है। (Photo: Pexels) -
7- Greece
ग्रीस के लोग भी एक दर्जन अंडे के लिए मोटी कीमत चुकाते हैं। यहां पर 12 अंडे की कीमत 4.06 डॉलर (352.72 रुपये) है। (Photo: Pexels) -
8- Israel
इजरायल में भी अंडा काफी महंगा है। यहां पर एक दर्जन अंडे की कीमत 4.05 (351.84) है। (Photo: Pexels) -
9- Norway
नॉर्वे में एक अंडे की कीमत 3.97 डॉलर है। भारतीय रुपये में इसे कन्वर्ट करेंगे तो ये 344.93 रुपये होता है। (Photo: Pexels) -
10- France
फ्रांस दुनिया का वो 10वां देश है जहां के लोग सबसे महंगा अंडा खाते हैं। यहां के लोग एक दर्जन अंडे के लिए 3.94 डॉलर (345.31) अदा करते हैं। (Photo: Pexels) -
अमेरिका-ब्रिटेन में कीमत
इसी तरह अमेरिका में एक दर्जन अंडे की कीमत 3.94 डॉलर, ब्रिटेन में 3.72 डॉलर, इटली में 3.63 डॉलर और कनाडा में 3.40 डॉलर कीमत है। (Photo: Pexels) -
भारत में कीमत
भारत की बात करें तो इस डाटा के अनुसार यहां पर एक दर्जन अंडे की कीमत 0.96 डॉलर यानी करीब 6.91 रुपये है। (Photo: Pexels) दुनिया की 10 सबसे मजबूत मुद्राएं, इस देश का पैसा 3 डॉलर के बराबर