-
खराब वर्क कल्चर का असर हमारे शरीर पर पड़ता है। अधिक स्ट्रेस लेने से कई सारी गंभीर बीमारियां होती हैं। भारत में ओवरवर्क के चलते हर साल मौत का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है। हाल ही में कोच्चि की रहने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत अधिक वर्कलोड की वजह से हुई थी। अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मां के अनुसार उनकी बेटी की उम्र महज 26 साल थी और सिर्फ 4 महीने की नौकरी में उन पर इतना काम का बोझ पड़ा कि उनकी जान चली गई। (Photo: Pexels)
-
वहीं, उत्तर प्रदेश के झांसी में बजाज फाइनेंस में एरिया मैनेजर के पद पर काम करने वाले एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि पिछले दो महीनों से उनके सीनियर्स उन पर टारगेट पूरा करने का दबाव बना रहे थे और करीब 45 दिनों से सोए नहीं थे। भारत में लगातार वर्कलोड के चलते काफी लोगों की मौत हो रही है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आंकड़े: (Photo: Pexels)
-
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में मैककिंसे ने 30 देशों का एक सर्वे किया था जिसमें भारत में वर्कलोड के चलते 60 प्रतिशत लोग अत्यधिक थका हुआ और चिंतित महसूस करते हैं। वहीं, 20219 की एक रिपोर्ट में मुंबई दुनिया का सबसे अधिक मेहनत करने वाला शहर था। वहीं, साल 2018 में भारतीयों को दुनिया में सबसे कम छुट्टियां मिलीं। (Photo: Pexels)
-
इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) के अनुसार भारत में एक साल में 2 लाख से अधिक लोगों ने ओवरवर्क के चलते अपनी जान गंवाई है। ओवरवर्क के चलते लोग अधिक तनाव में रहते हैं। तनाव में रहने वाले लोगों को कई सारी गंभीर बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। आइए जानते हैं: (Photo: Pexels)
-
हार्ट के लिए बेहद खतरनाक
अधिक स्ट्रेस लेने का असर हार्ट पर पड़ता है। ज्यादा तनाव लेने से ब्लड प्रेशर और अटैक का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। (Photo: Pexels) -
मोटापा
तनाव के चलते कार्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जिससे वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में अधिक तनाव लेने से मोटापे का शिकार हो सकते हैं। (Photo: Pexels) -
डायबिटीज
सबसे गंभीर बीमारियों में से एक डायबिटीज भी है जो लाइलाज है। अधिक तनाव लेने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। (Photo: Pexels) -
माइग्रेन
माइग्रेन बेहद ही खतरनाक बीमारी है और अधिक तनाव के चलते इसके होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही लगातार सिरदर्द की भी समस्या हो सकती है। (Photo: Pexels) -
पाचन
अधिक स्ट्रेस का असर हमारे पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। (Photo: Pexels) -
डिप्रेशन
डिप्रेशन में जाने का सबसे बड़ा कारण तनाव को माना जाता है। ऐसे में हर हाल में स्ट्रेस होने पर इससे बाहर निकलने की कोशिश करें। सिर्फ यही नहीं बल्कि कई सारी और भी बीमारियां हैं जिसका कारण तनाव होता है। (Photo: Pexels)