-
इस साल गणेश चतुर्थी 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट से शुरू हो रही है और 7 सितंबर को शाम 5 बजकर 37 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को मनाई जाएगी। वहीं, 7 सितंबर को सुबह 11 बजकर 2 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त है। (Indian Express)
-
भगवान गणेश को कई और नामों से भी जाना जाता है। इस गणेश चतुर्थी को अपने बच्चे को भगवान के मॉडर्न और यूनिक नाम देना चाहते हैं तो गणपति बप्पा के ये नाम रख सकते हैं। आइए जानते हैं: (Indian Express)
-
1- अथर्व: भगवान गणेश का एक नाम अथर्व भी है जिसका अर्थ है ‘ज्ञान औ बुद्धि के देवता’। (pexels)
-
2- विनायक: गणपति बप्पा को विनायक नाम से भी बुलाया जाता है। उनके इस नाम का अर्थ ‘बाधा हटाने वाला’ होता है। अपने बच्चे का ये यूनिक नाम भी रख सकते हैं। (pexels)
-
3- सिद्धेश: अपने बच्चे का नामकरण भगवान गणेश के नाम सिद्धेश पर भी कर सकते हैं। इसका अर्थ होता है सबसे बड़ा देवता। (pexels)
-
4- शुबन: इस नाम का अर्थ होता है शुभ और प्रतिभाशाली। अपने बच्चे को भगवान गणेश का ये नाम भी दे सकते हैं। (pexels)
-
5- शार्दुल: भगवान गणेश के 108 नाम हैं जिसमें से एक शार्दुल भी है। इस नाम का अर्थ होता है सर्वोपरि और सभी देवताओं का राजा। आपके बच्चे पर ये नाम भी खूब जचेगा। (pexels)
-
6- शुभम: अपने बच्चे को भगवान गणेश का ये नाम भी दे सकते हैं। इसका अर्थ होता है शुभ और मांगलिक। (pexels)
-
7- विश्वक: अपने बेबी बॉय का नाम ‘वि’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो भगवान गणेश का नाम विश्वक रख सकते हैं। इसका अर्थ है जो पूरे विश्व का कोषाध्यक्ष हो। (pexels)
-
8- विनायकम: गणपति बप्पा के इस नाम का मतलब होता है देवताओं के नेता। बेबी बॉय पर ये नाम भी खूब चजेगा। (pexels)
-
9- शाश्वत: इसका मतलब होता है जो कभी खत्म न हो या फिर जिसे कभी कोई मिटा न सके। अपने बच्चे का भगवान गणेश का ये यूनिक नाम भी रख सकते हैं। (pexels)
-
10- तक्ष: ये नाम काफी अलग है। तक्ष का मतलब होता है मजबूत। शक्ति को प्रदर्शित करने वाला। अपने लाडले को ये नाम भी दे सकते हैं। (pexels)