-
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पॉप्युलर शो रहा है। शो के कई फेमस कलाकार को दर्शक उनके असली नाम से ज्यादा करेक्टर के नाम से जाते हैं। पिछले कई सालों में इस शो के फेसम स्टार्स शो को छोड़ चुके हैं। शो में अभी तक कई स्टार्स का रिप्लेसमेंट तक नहीं हो सका है। तो चलिए जानें कि, शो छोड़ने वाले स्टार्स में कौन कौन शामिल रहा है।
-
दयाबेन यानी दिशा वकानी ने साल 2017 में शो से ब्रेक लिया था। मां बनने के बाद दिशा वकानी ने शो में वापसी ही नहीं की। हालांकि साल 2019 में दिशा वकानी ने शो में अपनी एक छोटी सी झलक दिखाई थी लेकिन दोबारा वह वापस नहीीं लौटीं।
-
टप्पू का यादगार किरदार निभाने वाले ऐक्टर भव्य गांधी याद हैं? भव्य ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से करीब 8 साल तक जुड़े रहे। लेकिन भव्य के मुताबिक, जब उन्हें अपने किरदार में कोई ग्रोथ नहीं दिखी तो उन्होंने शो छोड़ दिया। अब शो में टप्पू का रोल राज अंदकत निभा रहे हैं। हालांकि, इनके भी शो छोड़ने की खबर आ रही है।
-
शो में सोढी का किरदार अब तक तीन एक्टर्स निभा चुके हैं। साल 2008 से 2013 तक गुरुचरण सिंह इस शो में नजर आए। जिसके बाद लाल सिंह मान ने सोढी बनकर लोगों को हंसाया। इसी बीच गुरुचरण सिंह ने दोबारा शो में वापसी की। गुरुचरण सिंह ज्यादा दिनों तक शो में नहीं टिक सके। गुरुचरण सिंह के जाने के बाद बलविंदर सिंह को ये रोल निभाने का ऑफर मिला।
-
झील मेहता ने ‘तारक मेहता ‘ में सोनू का रोल निभाया था। वह 2008 से 2012 तक शो का हिस्सा रहीं, लेकिन पढ़ाई के चलते शो छोड़ दिया था।
-
झील मेहता के जाने के बाद निधि भानुशाली ने सोनू बनकर सीरियल में एंट्री की थी। निधि भानुशाली भी साल 2019 में शो क्विट कर दिया था।
-
डॉ. हाथी यानी निर्मल सोनी ने भी ये शो मेकर्स के साथ मनमुटाव होने पर छोड़ दिया था। इसके बाद कवि कुमार आजाद को डॉ. हाथी का रोल मिला था, लेकिन 2018 में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद निर्मल सोनी की दोबारा शो में वापसी हुई।
-
अंजली भाभी का रोल निभाने वाली नेहा मेहता ने कोरोना काल में शो छोड़ दिया था। शो में अंजली, सौंदर्या फौजदार के किरदार में थीं। Photos: Social Media
