-
Nora Fatehi: नोरा फतेही एक कनेडियन मॉडल-एक्ट्रेस हैं। नोरा मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा एक बेहद अच्छी बैली डांसर भी हैं। नोरा ने कई आइटम सॉन्ग पर भी डांस किया है। इनमें साकी साकी, दिलबर, कमरिया और ना गोरिए आदि शामिल हैं।
-
नोरा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी में नजर आई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म 'रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स' से की थी। इस फिल्म के बाद वह तेलुगु फिल्म 'टेम्पर' में नजर आई। साथ ही वह तेलुगु फिल्म 'किक 2' और 'बाहुबली' में भी नजर आ चुकी हैं।
-
नोरा की अदाओं के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में हैं। उन्हें उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। साथ ही फैन्स उनके डांस को भी बहुत पसंद करते हैं।
-
हाल ही में उन्होंने साड़ी पहनी थीं। उनके इस लुक की खूब चर्चा हुई थी। उनके फैन्स ने इस लुक में उनकी तारीफ 'अप्सरा' कॉमेंट कर की थीं।
-
जानकारों की मानें तो नोरा को इंग्लिश, हिंदी, फ्रेंच और अरबी भाषा आती हैं।
-
नोरा को हार्डी संधू के पंजाबी सॉन्ग 'ना गोरिए' के लिए बहुत पसंद किया गया था।
-
नोरा को बैली डांस करने का बहुत शौक है। आपको बता दें कि उन्होंने डांस के लिए कभी ट्रेनिंग नहीं ली है। वो खुद ही डांस की प्रेक्टिस करती रहती हैं। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर भी बहुत पसंद किया जाता है।