-
आजकल बच्चों छोटी उम्र में ही फोन के आदी होने लगे हैं। यह आदत उनके मेमोरी पावर को भी प्रभावित करती है। धीरे-धीरे कर उनकी याददाश्त कमजोर होने लगती है और कुछ भी याद रख पाना मुश्किल होने लगता है। (Photo: Freepik)
-
जब बच्चा पांच साल का हो जाए तो कुछ एक्टिविटी उन्हें जरूर करवानी चाहिए। यह उनके याददाश्त को तेज करने के साथ ही मेमोरी को शार्प बनाती हैं। (Photo: Freepik)
-
1- पजल
पांच साल के बच्चे को पजल जरूर खेलाना चाहिए। दिन में कम से कम 30 मिनट तक इस गेम को जरूर खेलाएं। इससे दिमाग मजबूत होता है। उनका फोकस बढ़ता है और सोचने समझने की क्षमता भी बढ़ती है। (Photo: Pexels) -
2- क्रॉस वर्ड
क्रॉस वर्ड गेम में वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल लाइन्स में शब्दों को ऐसे फिट किया जाता है कि कोई नया वर्ड तैयार होता है। यह बच्चों के दिमाग के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। नियमित अभ्यास से बच्चों की याददाश्त को मजबूती मिल सकती है। (Photo: Pexels) -
3- सीक्वेंस रिवर्स गेम
सीक्वेंस रिवर्स गेम न सिर्फ मेमोरी को शार्प बनाने में मदद करता है बल्कि फोकस भी बढ़ाता है। यह ब्रेन एक्सरसाइज में से एक है। (Photo: Pexels) -
4- सुडोकू
सुडोकू में एक से 9 नंबर तक ग्रिड को भरना होता है। रोजाना इसे अभ्यास कराने से बच्चों का फोकस बढ़ सकता है और साथ ही दिमाग के विकास में मदद मिलती है। (Photo: Pexels) -
5- चेस
शतरंज को फोकस और कॉन्सन्ट्रेशन का गेम भी कहा जाता है। एक घंटे तक इसका अभ्यास कराने से बच्चों की मेमोरी तेज होने के साथ ही उनका फोकस भी बढ़ सकता है। (Photo: Pexels) बच्चे की हाईट बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीके, माता-पिता अपनाएं ये आसान टिप्स