-
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) के बारे में जानने के लिए सभी उत्सुक रहते है। उनका रहन-सहन ही नहीं, उनके बच्चों की परवरिश और देखभाल से जुड़े कई सवाल मन में लोगों के उठते हैं। इन सब सवालों से नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने पर्दा हटाया था। आनंद पीरामल (Anand Piramal) से शादी के बाद एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया था कि एक आम मां की तरह ही उनकी मां बेहद सख्त हैं। उन्होंने बहुत से अनुशासन और नियमों के साथ सारे बच्चों को पाला था। ईशा ने इस इंटरव्यू में अपनी मां के साथ संबंध पर भी जनकारी दी थी। तो चलिए जानें नीता और ईशा अंबानी से जुड़ी ये रोचक जानकारी।
-
देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी परिवार के बच्चों की परवरिश आम परिवारों की तरह ही हुई है। ईशा अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां नीता बेहद सख्ती के साथ सभी बच्चों को रखती थीं। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/reliance-head-mukesh-ambani-narendra-modi-relationship-see-interesting-photos-of-pm-modi-with-nita-ambani-anant-ambani-anil-ambani-isha-ambani-family/1740882/ "> कभी पत्नी नीता अंबानी से मिलाया हाथ तो कभी भाई अनिल के लगे गले, मुकेश अंबानी के परिवार संग ऐसे हैं पीएम नरेंद्र मोदी के संबंध</a> )
-
ईशा ने बताया था कि उनकी मां उनके साथ ज्यादा सख्त थीं। वह मिनट-मिनट पर उनकी जानकारी लेती रहती थीं। यही कारण था कि वह अपनी मां को ‘टाइगर मॉम’ कह कर बुलाती थीं।
-
नीता ने बताया था कि उनके पास एक जादू की छड़ी है। जब भी मुकेश नाराज होते तो वह उस छड़ी को घुमा देती थीं।(<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/mukesh-ambani-wife-nita-ambani-had-said-that-he-used-to-love-paatal-ganga-project-before-her/1767375/ ">‘मुकेश अंबानी मुझसे पहले किसी और से करते थे प्यार’, जब नीता अंबानी ने पति से जुड़े खोले थे कुछ राज </a> )
-
नीता ने यह भी बताया था कि नीता की सख्ती से कई बार उनके बीच झगड़ा हो जाता था। मनमुटाव को दूर करने के लिए उनके पिता मुकेश अंबानी को बीच में आना पड़ा था।
-
बता दें कि आकाश और ईशा जुड़वा हैं और उनके जन्म के बाद नीता ने अपनी नौकरी छोड़कर उनके पालन-पोषण में लग गई थीं। नीता ने बताया था कि जब दोनों पांच साल के हुए तो नीता वापस काम करने लगी थीं।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/reliance-head-mukesh-ambani-anand-piramal-mil-nita-ambani-husband-never-compromise-with-these-6-things-in-life/1749398/">एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं मुकेश अंबानी, कुछ भी हो जाए इन 6 बातों से कभी समझौता नहीं करते नीता अंबानी के पति</a>)
-
नीता ने बताया था कि जब वह स्कूल बंक करती थीं तो मां बेहद नाराज होती थीं, लेकिन उनके पापा के लिए ये बड़ी बात नहीं होती थी।
-
नीता समय और नियम के अनुसार काम करती हैं। नीता बताती हैं कि उनकी मां यह सुनिश्चित करती थीं कि वह समय पर खाएं, मेहनत से काम करें और इतना ही नहीं नहीं खेलने तक का समय नीता अंबानी ही तय करती थीं। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/mukesh-nita-ambani-daughter-isha-ambani-received-a-gift-from-the-five-storey-royal-palace-see-pictures-inside-gulita/1749526/ "> मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को गिफ्ट मिला था पांच मंजिला शाही महल, देखिए ‘गुलिटा’ के अंदर की तस्वीरें </a> )
नीता अंबानी ने बताया कि वह एक सख्त मां जरूर थीं, लेकिन आम मां की तरह वह भी अपनी बेटी के ससुराल जाने पर दुखी हुईं और उसे बहुत मिस करती हैं। मां की भावनाएं अलग नहीं होती हैं। (All Photos: Social Media)
